{"_id":"5bcda29dbdec2269a5528e53","slug":"royal-enfield-bike-interceptor-650-continental-gt-650-booking-start-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield ने शुरू की 650cc बाइक्स की बुकिंग, जल्द होंगी लांच","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
Royal Enfield ने शुरू की 650cc बाइक्स की बुकिंग, जल्द होंगी लांच
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
royal enfield interceptor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल एन्फील्ड की बाइक Interceptor 650 और Continental GT 650 की बुकिंग शुरू हो गई है। अगर आप भी एन्फील्ड की बाइक के दीवाने हैं तो मात्र 5000 रुपये देकर बाइक को बुक कर सकते हैं। इन बाइक्स की बुकिंग के साथ ही दोनों बाइक के लांच होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड ने अपनी दोनों बाइक इंटरसैप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT 650 को कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दिया है। अमेरिकी बाजार में इन दोनों बाइक का कस्टम और क्रोम वेरियंट लांच किया गया है। एनफील्ड ने अमेरिका में लांच की गई इन बाइक्स में रोड साइड असिस्टेंट फीचर भी दिया है। साथ ही तीन साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वॉरंटी का भी आॅफर ग्राहकों को दिया गया है।
विज्ञापन
बाहरी लुक की बात करें तो एनफील्ड ने लंबी दूरी को ध्यान में रखकर इन बाइक्स को डिजाइन किया है। इंटरसेप्टर 650 बाइक में 13.7लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है,और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। लांच होने वाली बाइक्स में 648 सीसी पॉवर वाला पैरेलल-ट्विन, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है।
विज्ञापन
यह इंजन 7100 आरपीएम पर 47बीएचपी पॉवर और 4000आरपीएम पर 52 एनएम पीक टॉर्क जनेरेट करने की क्षमता रखता है। इस इंजन को नए 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। रॉयल एनफील्ड ने इंटरसेप्टर 650 का वजन 198 किलोग्राम और कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 का वजन 202 किलोग्राम रखा है।
बात करें, कीमत की तो अमेरिकी बाजार में इंटरसेप्टर 650 की कीमत करीब 4.21 लाख रुपये और कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 की कीमत करीब 4.36 लाख रुपये रखी गई है, उम्मीद है भारत में इनकी शुरुआती कीमत तीन लाख रुपये रखी जा सकती है।