फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   rmk e2 electric bike will launch next year, it will go upto 300 km in a single charge

21 लाख की इस इलेक्ट्रिक बाइक से नजरें नहीं हटा पायेंगे आप

Sun, 23 Sep 2018 05:15 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
rmk e2 electric bike will launch next year, it will go upto 300 km in a single charge
RMK E2

RMK नाम की मोटरसाइकिल कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है। जिसका नाम E2 रखा गया है। इस नई बाइक में एल्यूमिनियम फ्रेम लगाया जाएगा। साथ ही इसमें कई ऐसे फीचर्स देखने को मिलेंगे जो कमाल के होंगे। इस बाइक को मेरियर व्हील हबलेस  से लैस किया गया है।

विज्ञापन


इस इलेक्ट्रिक बाइक की मोटर 67 बीएचपी पॉवर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर यह बाइक 200 से 300 किमी का सफर तय करेगी। और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
विज्ञापन


अभी इस बाइक को पूरी तरह से तैयार होने मे काफी समय लगेगा। लेकिन कंपनी ने इसकी प्री बुकिंग शुरु कर दी है। साथ ही RMK ने इस बाइक की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। जो ग्राहको के लिए बाइक के लुक को समझने में मददगार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत की बात करें तो इस बाइक की कीमत लगभग 21 लाख रुपये हो सकती है।

rmk e2 electric bike will launch next year, it will go upto 300 km in a single charge
Ather 450 electric scooter

 बता दें, कंपनियां लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रही हैं। इसी के चलते एथर 340 और 450  नाम के  स्कूटर बैंगलोर बेस्ड स्टार्टअप एथर एनर्जी  द्वारा बनाये गये हैं। फिलहाल,कंपनी ने अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को बैंगलोर के प्रोडक्शन प्लांट में बुलाकर चाभी सौंपी है।

लुक्स की बात करें, तो देखने में दोनों ही स्कूटरों में काफी समानताएं है लेकिन इंजन और तकनीकी के रुप से दोनों में अंतर है। एथर 450 के व्हील पर हरे रंग का स्टीकर लगा है जो इसे एथर 340 से अलग करता है।

स्कूटर में कंपनी ने ब्रशलेस डीसी मोटर (BLDC) और एक बैट्री मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग किया है। लांच हुए इस स्कूटर की स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा है। पिक-अप के मामले में भी अव्वल है।  एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये स्कूटर 75 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं। 0 से 40km/h की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे महज 3.9 सेकेंड का समय लगता है।

इन स्कूटर में रिवर्स फीचर को भी शामिल किया गया है। जिसकी मदद से आप स्कूटरों को पीछे की दिशा में भी चला सकते हैं। रिवर्स करने के दौरान अधिकतम स्पीड 5 किलोमीटर प्रतिघंटा तक सीमित की गई है। इसके अलाव इस स्कूटर में एयर अपडेट फीचर का भी इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से कंपनी स्कूटर के सॉफ्टवेयर को समय समय पर अपडेट भेज सकती है।

स्कूटर को पूरी तरह से आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है। इनमें  7 इंच का टच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर  के साथ ही नेविगेशन एसिस्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पार्किंग एसिस्ट, चार्जिंग प्वाइंट ट्रैक्टर जैसी सुविधायें भी दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed