21 लाख की इस इलेक्ट्रिक बाइक से नजरें नहीं हटा पायेंगे आप
RMK नाम की मोटरसाइकिल कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मॉडल पर काम कर रही है। जिसका नाम E2 रखा गया है। इस नई बाइक में एल्यूमिनियम फ्रेम लगाया जाएगा। साथ ही इसमें कई ऐसे फीचर्स देखने को मिलेंगे जो कमाल के होंगे। इस बाइक को मेरियर व्हील हबलेस से लैस किया गया है।
इस इलेक्ट्रिक बाइक की मोटर 67 बीएचपी पॉवर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का कहना है कि एक बार चार्ज करने पर यह बाइक 200 से 300 किमी का सफर तय करेगी। और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
अभी इस बाइक को पूरी तरह से तैयार होने मे काफी समय लगेगा। लेकिन कंपनी ने इसकी प्री बुकिंग शुरु कर दी है। साथ ही RMK ने इस बाइक की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। जो ग्राहको के लिए बाइक के लुक को समझने में मददगार होंगी।
कीमत की बात करें तो इस बाइक की कीमत लगभग 21 लाख रुपये हो सकती है।
बता दें, कंपनियां लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रही हैं। इसी के चलते एथर 340 और 450 नाम के स्कूटर बैंगलोर बेस्ड स्टार्टअप एथर एनर्जी द्वारा बनाये गये हैं। फिलहाल,कंपनी ने अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को बैंगलोर के प्रोडक्शन प्लांट में बुलाकर चाभी सौंपी है।
लुक्स की बात करें, तो देखने में दोनों ही स्कूटरों में काफी समानताएं है लेकिन इंजन और तकनीकी के रुप से दोनों में अंतर है। एथर 450 के व्हील पर हरे रंग का स्टीकर लगा है जो इसे एथर 340 से अलग करता है।
स्कूटर में कंपनी ने ब्रशलेस डीसी मोटर (BLDC) और एक बैट्री मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग किया है। लांच हुए इस स्कूटर की स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा है। पिक-अप के मामले में भी अव्वल है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये स्कूटर 75 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं। 0 से 40km/h की रफ्तार पकड़ने के लिए इसे महज 3.9 सेकेंड का समय लगता है।
इन स्कूटर में रिवर्स फीचर को भी शामिल किया गया है। जिसकी मदद से आप स्कूटरों को पीछे की दिशा में भी चला सकते हैं। रिवर्स करने के दौरान अधिकतम स्पीड 5 किलोमीटर प्रतिघंटा तक सीमित की गई है। इसके अलाव इस स्कूटर में एयर अपडेट फीचर का भी इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से कंपनी स्कूटर के सॉफ्टवेयर को समय समय पर अपडेट भेज सकती है।
स्कूटर को पूरी तरह से आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है। इनमें 7 इंच का टच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही नेविगेशन एसिस्ट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, पार्किंग एसिस्ट, चार्जिंग प्वाइंट ट्रैक्टर जैसी सुविधायें भी दी गई हैं।