{"_id":"693222a36909ab7a91435e8e408df679","slug":"review-honda-dream-neo","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइलेज में बेस्ट है होंडा ड्रीम नियो","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
माइलेज में बेस्ट है होंडा ड्रीम नियो
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 11 Oct 2013 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट में कई नए लॉन्च के बीच होंडा ने अपनी ड्रीम नियो को मुकाबले के लिए उतारा है। जानते हैं कम कीमत और ज्यादा माइलेज के फॉर्मूले पर क्या खरी उतर पाएगी ये नई बाइक?
अगर एक अच्छी माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं और हीरो का दूसरा विकल्प चाहते हैं। तो होंडा आपके लिए बढ़िया चुनाव हो सकता है। हमने जाना कि मानकों पर क्या खरी उतरती पाएगी ये बाइक ?
नियो की डिजाइनिंग - वैसे तो एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट में ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन की गुंजाइश तो होती नहीं है। फिर भी बेसिक स्टाइल फीचर की बात की जाए तो होंडा की ये नई ड्रीम नियो, ड्रीम युगा का मॉडिफाई वर्जन कहा जा सकता है।
विज्ञापन
पहली नजर में देखने पर ये बाइक स्लीक, साफ और साधारण लगती है। कम कीमत के कारण इसमें फैंसी फीचर की तो कमी लगती है। इसके वाबजूद इसकी ब्लैक थीम इसको अलग बनाती है। इसके एलॉय, चैन कवर और इंजन पूरी तरह काले रंग से ढके हैं।
वजन में बाइक हल्की है जो शहर के भारी ट्रैफिक में बढ़िया परफॉर्मेंस देगी। इसकी लंबी सीट राइडर को आरामदायक सफर में मदद करती है। इसके फ्यूल टैंक पर बने ग्राफिक्स इसे सपोर्टी लुक देते हैं।
डॉयमेंशन के मामले में इसकी कुल लंबाई 2009 मिमी, चौड़ाई 737 और ऊंचाई 1074 मिमी है। इसका कुल वजन 105 किलो है। इसके चेसिस की डॉयमंड शेप इसको और खूबसूरत बनाती है।
नियो का इंजन और परफॉर्मेंस - नियो में पुराना ड्रीम युगा वाले इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इसमें होंडा की एचईटी तकनीक (होंडा इको टेक्नोलॉजी) का इस्तेमाल किया है।
जो बाइक को ज्यादा शक्ति के साथ बेहतर माइलेज देती है। इसमें 109 सीसी, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक एसआई इंजन है। यह बाइक 7500 आरपीएम पर अधिकतम 8.25 बीएचपी की ताकत देती है।
इस नई बाइक में चार गेयरट्रांसमिशन हैं। इसका गियर बॉक्स मल्टीपल वेट क्लच की मदद से गेयर के इस्तेमाल को और स्मूथ बनाता है।
ड्रीम माइलेज- कंपनी का दावा है कि नियो नई होंडा इको टेक्नोलॉजी की बदौलत 74 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसका कम वजन और नई तकनीक इसको सफल बनाती है।
नियो ब्रेकिंग और हैंडलिंग- वजन में नियो आसान और स्मूथ हैंडलिंग देती है। कंपनी ने इसमें 130 मिमी ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया है। जो एक सुरक्षित सफर देती है।
बाइक के बढ़िया सस्पेंशन इसको गड्ढों और खराब सड़कों पर भी आरामदायक सफर देते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल किया है।
नियो के सेफ्टी फीचर- सेफ्टी फीचर के तौर पर इसमें लेग गार्ड और ट्यूब लैस टायर हैं। इसके एलॉय व्हील बढ़िया राइडिंग और ब्रेक समय पर रेसपॉन्स करते हैं।
इसके साथ कंपनी ने इसमें मेंटिनेंस फ्री बैट्री का इस्तेमाल किया है।
जो राइडर को चिंता मुक्त बनाती है। इसके बढ़िया सस्पेंशन गड्ढों में भी बाइक को बेहतर स्थिति में रखते हैं।
नियो के रंग- कंपनी बाइक को अलग अलग स्टाइलिश ग्राफिक्स में मौजूद करा रही है। इनमें एल्फा रेड मैटेलिक, पर्पल स्ट्रीप के साथ ब्लैक, मिड नाइट ब्लू, फोर्स सिल्वर मैटेलिक आदि रंगों में मौजूद है।
नियो की खासियत- कम कीमत में अगर ज्यादा माइलेज और हीरो से अलग एक विकल्प चाहते हैं तो ये आपके लिए है। साथ ही होंडा की कम्फर्ट और इंजन परफॉर्मेंस यूएसपी है ही।
नियो की कमी- कम आकर्षक डिजाइन और पतले टायर इसकी मुख्य कमियां हैं।
मॉडल- ड्रीम नियो तीन अलग अलग मॉडल में मौजूद है। इसमें सेल्फ और किक दो अलग विकल्प हैं।
कीमत- ड्रीम नियो की दिल्ली एक्स शो रूम कीमत 43,100 रुपये है।