फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   pope harley davidson auction

नीलाम होगी पोप की हार्ले डेविडसन

Thu, 06 Feb 2014 07:26 PM IST
Updated Thu, 06 Feb 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
pope harley davidson auction

रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस की हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पेरिस में नीलाम की जाएगी।

विज्ञापन


इस मोटरसाइकिल को बनाने वाली कंपनी ने पिछले साल जून में हार्ले डेविडसन ब्रांड की 110वीं वर्षगांठ पर वेटिकन में पोप को जैकेट के साथ इसे उपहार में दिया था।


कंपनी का उपहार
नीलामी घर बॉन्हैम्स के अधिकारी बेन वॉकर ने बताया, ''मैंने अपने करियर में इतनी अधिक दिलचस्पी किसी और मोटरसाइकिल में नहीं ली, जितना इसमें ले रहा हूं।''

उन्होंने बताया कि इस मोटरसाइकिल के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग पूछताछ कर रहे हैं।

वॉकर ने बताया कि इस मोटरसाइकिल की नीलामी के लिए न्यूनतम बोली 15 हज़ार यूरो रखी गई है।

इस मोटरसाइकिल के टैंक पर पोप फ़्रांसिस के दस्तख़त हैं।

पोप जिस तरह से सार्वजनिक परिवहन सेवा का उपयोग करते हैं, उसे देखते हुए नहीं लगता कि उन्होंने कभी इस हार्ले डेविडसन की सवारी की होगी।

इस मोटरसाइकिल की नीलामी से मिलने वाले धन को चर्च की ओर से काम करने वाली संस्था क्रिस्टास रोमा को दिया जाएगा। यह संस्था इस धन को लोगों की भलाई के काम में खर्च करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed