बजाज पल्सर 150सीसी, 180सीसी और 220सीसी नए रंग में, कीमत वही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले हमने आपको बताया था कि ऑटो मन्युफेक्चर बजाज ऑटो लिमिटेड पल्सर को नई डुअल टोन कलर के साथ बाजार में उतारने वाली है।
कंपनी ने पल्सर 150सीसी, पल्सर 180सीसी और पल्सर 220सीसी डीटीएस-आई को नई डुअल टोन कलर रेंज के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा उतारी गई पर्ल मटैलिक व्हाइट, सैफाइअर ब्लू और कॉकटेल वाइन रेड डुअल टोन कवर पल्सर बाइक लुक में और खूबसूरत दिखाई देती है।
कीमत और फीचर्स
कंपनी ने पल्सर बाइक की कीमत में कोई अतिरिक्त शुल्क शामिल नहीं किया है। पल्सर ऑयल कूल्ड, डीटीएस-आई इंजन के साथ काम करती है। इसके अलावा इसमें स्पोर्टी स्प्लिट सीट्स, डिजिटल एनालॉग कंसोल, सेल्फ केंसिलिंग इंडिकेटर, रियर डिस्क जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
दिल्ली एक्सशोरूम पर बजाज पल्सर 150सीसी की कीमत 67,145 रुपए, बजाज पल्सर 180सीसी की कीमत 70,243 और बजाज पल्सर 220सीसी की कीमत 82,023 रुपए है।
इन रंगों की है अपनी अलग बात
नई डुअल टोन कलर बजाज पल्सर लॉन्च के मौके पर बजाज ऑटो, वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) सुमित नारंग का कहना है कि बजाज पल्सर पिछले एक दशक से स्पोर्ट्स सेगमेंट में एक नंबर पर है। इसकी खास वजह बेस्ट फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ स्टाइल भी है।
पर्ल मटैलिक व्हाइट बजाज पल्सर फ्रंट ब्लैक के साथ पेश की गई है, साथ ही व्हाइट बैकग्राउंड पर रेड और ब्लैक व ब्लैक बैकग्राउंड पर रेड और व्हाइट स्पोर्टी ग्राफिक्स भी दिए गए हैं।
सैफाइअर ब्लू बाइक पर ब्लू और ब्लैक पेंट किया गया है। इसके रियर और फ्रंट पर अलग-अलग स्पोर्टी ग्राफिक्स रंगों का इस्तेमाल किया गया है।
कॉकटेल वाइन रेड बाइक की बात करें तो ये सैफाइअर ब्लू बजाज पल्सर की ही तरह है बस इसमें ब्लू कलर की जगह रेड कलर का इस्तेमाल किया गया है।