{"_id":"1b390f6f2882d6709df4b077560a671b","slug":"new-updates-in-the-upcoming-hero-xtreme-sports-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो एक्सट्रीम के बाद हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बहुत जल्द","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
हीरो एक्सट्रीम के बाद हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बहुत जल्द
Updated Thu, 27 Nov 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प अपनी नई बाइक के तौर पर हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट्स को बहुत जल्द भारतीय बाजार में उतारने वाली है। यह कंपनी की लोकप्रिय 150 सीसी बाइक एक्सट्रीम का ही अपग्रेड वर्जन है।
विज्ञापन
अब आप को यह जानने की उत्सुकता होगी की हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट्स और हीरो एक्सट्रीम में क्या अलग है। तो चलिए जानते हैं कुछ खास अंतर।
नई हीरो एक्सट्रीम स्पोर्ट्स अपने पिछले वर्जन से काफी अलग है, इसमें डुअल फिनिश कलर का इस्तेमाल किया गया है। ये बाइक पांच शानदार रंगों में मौजूद है।
विज्ञापन
स्पिलिट सीट डिजाइन के साथ कंपनी ने इसमें कईएडवांस फीचर्स जैसे अंडरसीट मोबाइल चार्जर और इंजन इंमोबलाइजर का इस्तेमाल किया है।
इसके अलावा पावर की बात करें तो 149.2सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन, 5 स्पीड गियर बॉक्स का इस्तेमाल किया गया है।