फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   New 2017 Honda CBR650F launched in India at Price 7.30 lakh

होंडा ने लॉन्च की 650 सीसी वाली नई सुपरबाइक CBR650F, कीमत 7.3 लाख रुपए

Wed, 11 Oct 2017 10:14 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 11 Oct 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
New 2017 Honda CBR650F launched in India at Price 7.30 lakh
2017 Honda CBR650F
जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर ने नई CBR650F बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी कीमत 7.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। कंपनी ने इस बाइक के लुक और इंजन में कुछ बदलाव किया है। हालांकि इसका बेसिक डिजाइन पुराने मॉडल जैसा ही है। मोटरसाइकिल की स्टाइलिंग कंपनी की CBR 1000RR फायरब्लेड बाइक से ली गई है। मोटरसाइकिल में नया LED हेडलैंप दिया गया है। बाइक दो कलर- मिलेनियम रेड और मेट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक में आती है। 
विज्ञापन


बाइक को अब पहले से और दमदार बनाया गया है। होंडा सीबीआर 650F में 649 सीसी का लिक्विड कूल्ड, चार सिलिंडर DOHC इंजन दिया गया है। यह 86 बीचएपी की पावर और 60 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड शॉर्ट रेशियो गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक को BS-IV उत्सर्जन मानकों के हिसाब से तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सस्पेंशन के कारण बाइक को बेहतर कंट्रोल मिलता है और अब यह पहले से हल्की भी है। होंडा मोटरसाइकिल के सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वायस प्रेसिडेंट ने कहा कि CBR650F बाइक सीबीआर सीरीज की दमदार बाइक है और इसमें स्पोर्टी लुक के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बीनेशन दिया है। कंपनी ने बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे देशभर के 22 शहरों में स्थित कंपनी की डीलरशिप से बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed