{"_id":"abf419d4-93b3-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"moveo-electronic-scooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 किलो के स्कूटर को देखकर चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
25 किलो के स्कूटर को देखकर चौंक जाएंगे आप
फीचर डेस्क
Updated Mon, 25 Mar 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए हंगरी की कंपनी ने एक फोल्ड होने वाला 'मोविओ' स्कूटर तैयार किया है। इस स्कूटर का वजन महज 25 किलोग्राम है और इसे आप सूटकेस की तरह पैक करके कही भी ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
हो सकता है आपको भी कभी पार्किंग स्पेस ढूंढने में सिरदर्दी झेलनी पड़ी हो, यदि हां तो यह मोविओ आपके लिए कारगर साबित होगा। हंगरी के एंट्रो ग्रुप द्वारा तैयार किए गए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप आसानी से फोल्ड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोविओ स्कूटर की बैटरी के एक बार चार्ज होने पर 22 मील तक का सफर तय किया जा सकता है, स्कूटर को पूरा चार्ज होने में महज एक घंटे का समय लगता है। स्कूटर की अधिकतम रफ्तार 28 मील प्रति घंटा है।
स्कूटर में कुशन सीट दी गई है, जिस पर चालक आराम से बैठ सकता है। स्कूटर में इस्तेमाल की गई छोटी मोटर को दोनों पहियों के बीच में शिफ्ट किया गया है।
आपका सफर पूरा होने पर 25 किलोग्राम वजन वाले इस स्कूटर को आप अपने साथ लेकर घूम सकते हैं। एंट्रो ग्रुप के सीईओ तामस स्लेजक ने बताया कि भविष्य में मोविओ काफी कारगर साबित होगा।
मोविओ बाजार में बिक्री के लिए अभी उपलब्ध नहीं है। इसके अगले साल तक मार्केट में बिक्री के लिए आने की उम्मीद है।