{"_id":"5b24df2b4f1c1b53268b654f","slug":"motorcycles-from-usa-becomes-costlier-as-india-hike-import-duty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से आयातित होने वाली बाइक्स हो गईं महंगी, केंद्र सरकार ने 50 फीसदी बढ़ाई ड्यूटी","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
अमेरिका से आयातित होने वाली बाइक्स हो गईं महंगी, केंद्र सरकार ने 50 फीसदी बढ़ाई ड्यूटी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jun 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
harley davidson rally
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी बाइक्स का शौक रखने वालों के लिए बुरी खबर। केंद्र सरकार ने अमेरिका से आयातित होने वाली बाइक्स पर लगने वाली ड्यूटी में 50 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इससे लग्जरी बाइक खरीदने वालों को ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।
इसलिए लगायी ड्यूटी
केंद्र सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि अमेरिका ने भी भारत द्वारा निर्यात किए जाने वाले कई सामानों पर भी ड्यूटी लगा दी है। भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्लूटीओ) को इस बारे में बता दिया है।

India notified World Trade Organisation of its decision to suspend concessions to US on 30 products, after safeguard measures imposed by US on imports of certain articles. India clarified that suspension of concessions shall be equal to amount of trade affected by US’ measures. pic.twitter.com/SAyY6HWYsf
— ANI (@ANI) June 16, 2018
विज्ञापन
इन बाइकों पर लगी ड्यूटी
केंद्र सरकार ने 800सीसी से ज्यादा मोटरसाइकिल पर ड्यूटी को बढ़ा दिया है। अमेरिका से जो भी मोटरसाइकिल आयातित होती हैं वो 1000सीसी से ज्यादा की होती हैं। इसलिए सभी मोटरसाइकिल पर असर पड़ने की संभावना है।
इतना पड़ेगा असर
मान लीजिए आपने कोई विदेशी मोटरसाइकिल खरीदने का विचार किया है और उसकी भारत में कीमत 3 लाख रुपये है। अब इस पर 1.50 लाख रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा। यानी अब आपको उसे खरीदने के लिए कुल 4.50 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। भारत में हार्ले डेविडसन, इंडियन, डार्विन मोटरसाइकिल जैसी अमेरिका में निर्मित दुपहिया वाहनों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है।