फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   mahindra two wheelers launched rodeo std

कम कीमत में महिंद्रा ने लांच किया 'रोडियो स्टेंडर्ड'

Mon, 11 Feb 2013 02:12 PM IST
bikedekho.com
bikedekho.com Updated Mon, 11 Feb 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
mahindra two wheelers launched rodeo std

महिंद्रा टू-व्हीलर्स ने अपने स्कूटर 'रोडियो' की बिक्री को बढ़ाने के मकसद से इसका ऑटोमेटिक मॉडल बाजार में लांच किया है। कंपनी ने रोडियो के नए अवतार को रोडियो स्टेंडर्ड नाम से पेश किया है, इसकी कीमत मौजूदा रोडियो से करीब 3,000 रुपये कम 45,199 रुपये है। मौजूदा रोडियो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 48,164 रुपये है।

विज्ञापन


रोडियो अभी तक बिक्री के मामले में कंपनी की उम्मीदों को पूरा नहीं कर सका है। नए अवतार की लांचिंग के साथ ही महिंद्रा को उम्मीद है कि आगामी महीनों में इसकी बिक्री में तेजी आएगी। रोडियो के दाम कम करने के साथ ही कंपनी ने इसके फीचर्स में भी बदलाव किया किया है, लेकिन इसके इंजन में कोई चेंज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


नए रोडियो में फ्यूल कैप फ्रंट से हटाकर सीट के नीचे दिया गया है। अब आपको इसमें पेट्रोल भरवाने के लिए सीट लॉक को ओपन करना होगा। रोडियो की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। कंपनी को उम्मीद है कि 125cc वाले रोडियो के दामों में कटौती करने के बाद यह बिक्री के मामले में सुजुकी स्विश और होंडा एक्टिवा को टक्कर देने में कामयाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed