फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Mahindra two Wheelers Launched Gusto RS Limited Edition at 48180 rupees in India

महिंद्रा ने लॉन्च किया 48,180 रुपए का नया स्कूटर, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगा 63 किमी.

Tue, 17 Oct 2017 11:04 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 17 Oct 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Mahindra two Wheelers Launched Gusto RS Limited Edition at 48180 rupees in India
Mahindra Gusto RS - फोटो : Mahindra
फेस्टिव सीजन को देखते हुए घरेलू दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा टू व्हीलर्स ने अपने पॉपुलर स्कूटर Gusto का RS एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 48,180 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। महिंद्रा गस्टो आरएस एडिशन में कंपनी ने स्कूटर के लुक में परिवर्तन किया है, लेकिन इंजन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। 
विज्ञापन


पढ़ें: Alto से लेकर Grand i10 तक, इन 5 कारों में आता है मेंटेनेंस का सबसे कम खर्च
विज्ञापन


हालाांकि नया वर्जन सिर्फ स्कूटर के 110 सीसी वाले इंजन के साथ ही मिलेगा, 122सीसी इंजन के साथ नहीं। इस दिवाली ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी इस स्कूटर के साथ 6 हजार रुपए का पेटीएम कैशबैक भी दे रही है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ 20 अक्टूबर 2017 तक की वैलिड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए डिजाइन के लिए महिंद्रा ने स्कूटर को नए पेंट के साथ पेश किया है। नई कलर स्कीम में दो विकल्प- रेड के साथ व्हाइट और ब्लू के साथ व्हाइट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा नए बॉडी ग्राफिक्स व RS बैजिंग दी गई है। गस्टो का सामान्य मॉडल सिंगल टोन कलर में आता है। 

इंजन की बात करें तो Gusto RS में 109.6 cc सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8 बीएचपी की पावर और 9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को CVT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है यानी गियर बदलने की झंझट नहीं। कंपनी के मुताबिक, महिंद्रा Gusto एक लीटर में 63 किमी का सफर तय कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed