{"_id":"44f781e2c35d3472bdc99e4935e01b01","slug":"mahindra-two-wheelers-acquires-51-percent-stake-in-peugeot-motocycles-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा ने फ्रांसीसी मोटरसाइकिल्स कंपनी से मिलाया हाथ, मिलेगा कुछ नया","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
महिंद्रा ने फ्रांसीसी मोटरसाइकिल्स कंपनी से मिलाया हाथ, मिलेगा कुछ नया
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
टू व्हीलर कंपनी महिंद्रा टू व्हीलर्स लिमिटेड (MTWL) ने फ्रांसीसी कंपनी प्यूजो मोटरसाइकिल्स (PMTC) की 51 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने बयान में कहा है कि उसने पीएमटीसी में 15 मिलियन यूरो का निवेश करने के साथ ही उसकी 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने के लिए शेयर भी खरीदे हैं। इस प्रोजेक्ट की घोषणा 7 अक्टूबर, 2014 को की गई थी।
विज्ञापन
प्यूजो मोटरसाइकिल्स यूरोपियन मार्केट में जानी-मानी कंपनी है जो पिछले 116 साल बाजार में बनी हुई है। प्यूरो अपने स्कूटर्स के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह 50 सीसी से 400 सीसी तक रेंज में यूरोप उपलब्ध हैं। इसके अलावा थ्री व्हीलर में भी कंपनी की पहचान है।
विज्ञापन
होंडा 2015 में भारत में उतारेगी ये कारें
महिंद्रा का कहना है कि इस साझेदारी से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कंपनियों के कारोबार विस्तार में मदद मिलेगी। कंपनी बाजार में मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।