महिंद्रा का इलेक्ट्रिक स्कूटर, कई एडवांस फीचर्स के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय पहले हमने आपको बताया था कि भारतीय टू व्हीलर कंपनी महिंद्रा अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर जेनजे यूएसए में पेश कर दिया है। इस स्कूटर को कैलिफोर्निया में तैयार किया गया है।
महिंद्रा जेनजे इलेक्ट्रिक स्कूटर अन्य ई-स्कूटर के डिजाइन से अलग है। इसमें आपको बूट स्पेस काफी ज्यादा मिलेगा। जिसमें रोजमर्रा का सामना आसानी से लेकर चला जा सकता है।
पावर भी दमदार
इसमें 1.4केडब्ल्यू का इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल किया गया है जो 1.8बीएचपी पावर देने में सक्षम है। हलके और कॉम्पेक्ट चेसिस की वजह से इसकी टॉप स्पीड 50किमी प्रति घंटा है। कंपनी इस तरह के एक अन्य प्रोडक्ट पर भी काम कर रही है।
मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा
बूट स्पेस काफी जगह के अलावा बूट केस में एक्सेसरी के तौर पर लैपटॉप चार्जिंग और मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा मिलेगी। कंपनी ने अभी इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।