महिंद्रा ने उतारा 110 सीसी स्कूटर, रफ्तार है 90kmph
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा टू व्हीलर्स ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट 110 सीसी स्कूटर का नया वैरिएंट महिंद्रा गस्टो एचएक्स (Gusto HX) लॉन्च किया है।
महिंद्रा गस्टो के दो वैरिएंट DX (44,800 रुपए) और VX (44,800 रुपए) पहले से बाजार में मौजूद हैं। Mahindra Gusto HX की कीमत 46,800 रुपए (एक्स शोरूम नई दिल्ली) है।
इटालियन स्टाइल वाले इस स्कूटर को कंपनी ने अपने चाकन रिसर्च सेंटर में तैयार किया है। गस्टो 110 सीसी इंजन इस सेगमेंट के दूसरे स्कूटर की तरह 8बीएचपी पावर जेनरेट करता है।
कंपनी का दावा है कि यह 11-13 सेकेंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।
माइलेज
कंपनी का दावा है कि सामान्य परिस्थिति में 63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। कंपनी शुरुआती दौर में इसकी बिक्री पश्चिमी और उत्तरी राज्यों में करेगी।
महिंद्रा ने गस्टो में सेंचुरो बाइक की तरह कई यूनिक फीचर्स दिए गए हैं जो किसी दूसरे स्कूटर में नहीं है। जैसे रिमोट फ्लिप की, फाइंड मी लैंप्स वैगराह। साथ ही महिंद्रा गस्टो की सीट की ऊंचाई को एडजस्ट भी की जा सकता है।
महिंद्रा गस्टो छह अलग-अलग रंगो में उपलब्ध है। इसका मुकालबा होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर और यामाहा अल्फा से होगा।