फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   KTM RC 200 vs Honda CBR250R

KTM vs Honda, इन सुपरबाइक में कितना है दम?

Fri, 12 Sep 2014 04:43 PM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
KTM RC 200 vs Honda CBR250R

ऑस्ट्रिया की टू व्हीलर कंपनी केटीएम ने भारतीय बाजार में अपनी दो सुपर बाइक लॉन्च कर दी हैं। केटीएम आरसी390 और केटीएम आरसी200 काफी समय से चर्चा में थी।

विज्ञापन


भारतीय बाजार में केटीएम आरसी200 ही अकेली फेयर्ड बाइक है जो 200सीसी इंजन पर दौड़ती है। हालांकि इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन होंडा सीबीआर250आर के करीब हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि केटीएम आरसी200 का मुकाबला होंडा सीबीआर250आर से होने जा रहा है, तो आइए देखते हैं किसमें है कितना दम।

स्टाइल में है दम

KTM RC 200 vs Honda CBR250R

केटीएम आरसी200 को पूरी तरह से ट्रैक बाइक की ही तरह डिजाइन किया गया है जो काफी हद तक आरसी 8आर से प्रेरित है। कंपनी ने इसमें पिछली सीट ऊंची और स्पिलिट बनाई गई है। इसके अलावा बड़े विंड शिल्ड और ट्विन प्रोजेक्टर हैंडलैंप्स का इस्तेमाल किया गया है जो बाइक को एक आक्रामक लुक देते हैं।

होंडा सीबीआर250आर स्पोर्ट टूरिंग बाइक वीएफआर1200एफ से प्रेरित बाइक है जो देखने में ज्यादा उपयोगी लगती है। इसमें सुपरबाइक के सभी फीचर्स जैसे दमदार फ्यूल टैंक, स्पिलिट सीट, ट्रासंपैरेंट विंड शिल्ड, दमदार हैंडलैंप्स मौजूद हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

KTM RC 200 vs Honda CBR250R

केटीएम आरसी200 में 199.5सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, लिक्वड कूल्ड, 4 वॉल्व डीओएचसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यही इंजन 200 ड्यूक बाइक में भी मौजूद है। इलेक्ट्रॉनिक्स फ्यूल इंजेक्‍शन सिस्टम के कारण ये बाइक 25बीएचपी अधिकतम पावर और 19.2एनएम अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है।

केटीएम आरसी200 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ दौड़ती है।

होंडा सीबीआर250आर 249सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, लिक्वड कूल्ड, 4 वॉल्व डीओएचसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। होंडा सीबीआर250 आर भी 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ है।

इसके इंजन में भी फ्यूल इंजेक्‍शन सिस्टम का इस्तेमाल ‌गया है जिसके कारण बाइक 26बीएचपी अधिकतम पावर और 22.9एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन

कीमत

KTM RC 200 vs Honda CBR250R

इन बाइक का दम तो आपने देख लिया, अब बात आती है दाम की। केटीएम ने आरसी200 के दाम बहुत ही आक्रामकता से तय किया है। 1.60 लाख (एक्स शोरूम दिल्ली) रुपए में बेस्ट क्वालिटी और टेक्नोलॉजी की ये एंट्री लेवल बाइक है।

होंडा अपनी सीबीआर250आर के पांच अलग-अलग मॉडल स्पोर्ट्स रेड/ब्लैक कलर-एसटीडी, पर्ल सनबीम व्हाइट-एसटीडी,  स्पोर्ट्स रेड/ब्लैक कलर-एबीएस और सीबीआर 250आर एबीएस उपलब्‍ध कर रही है।

इनकी कीमत 1.52-1.87 लाख (एक्स शोरूम दिल्ली) रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed