KTM की सबसे सस्ती बाइक हो गई है लांच, अब खरीदने से पहले नहीं करना होगा विचार
ड्यूक 125 की लॉन्चिंग के साथ ही भारत में यह बाइक 125सीसी सगमेंट में एबीएस फीचर से लैस पहली बाइक बन गई है। बाइक के डिजाइन की बात करें,तो देखने में यह काफी हद तक केटीएम ड्यूक 200 जैसी लगती है। ड्यूक 125 में एल्युमीनियम लैस स्विंगआर्म, ट्रेलिस फ्रेम और बाइक के फ्रंट में 43एमएम के अपसाइड डाउन फोर्क्स दिए गए हैं।
ड्यूक 125 के फ्रंट में 300एमएम का डिस्क ब्रेक दिया और रियर में 230एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं बाइक के रियर में 10-स्टेप अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन भी मौजूद है। बाइक में कंपनी ने 124.7 सीसी का लिक्विड कूलड सिंगल सिलेंडर DOHC इंजन दिया है।
जो 9,250 आरपीएम पर 14.5 एचपी की पावर और 8000 आरपीएम पर 12 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ड्यूक 125 बाजार में 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ मौजूद है। कहा जा सकता है कि इस कंपनी का अधिकार रखने वाली बजाज ने मार्केट में अपनी सबसे सस्ती बाइक उतारी है।