जल्द भारत में कावासाकी की दमदार बाइक, क्या कीमत ज्यादा है?
हाल ही में जापानी ऑटो कंपनी कावासाकी ने स्ट्रीट-लीगल वर्जन सुपर बाइक निंजा एच2 को पेश किया है। कंपनी अब कावासाकी निंजा एच2 सुपरबाइक भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है।
जिगव्हील्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी कावासाकी निंजा एच2 को मार्च 2015 तक भारतीय बाजार में उतारेगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 26 लाख रुपए होगी यानि ऑन-रोड इस बाइक की कीमत करीब 30 लाख रुपए होगी।
कावासाकी निंजा एच2 (Kawasaki Ninja H2) को कंपनी ने EICMA मोटर शो के दौरान प्रदर्शित किया है।
ये होंगे फीचर्स
इस बाइक का लुक काफी हद तक निंजा एच2आर से मिलता-जुलता ही है। निंजा एच2 सुपरचार्जड 998सीसी, लिक्वड कूल्ड, इनलाइन-4 इंजन के साथ दौड़ती है। ये 197एचपी पावर देने में सक्षम है।
कावासाकी निंजा एच2 में एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे लॉन्च कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेयरिंग डंपर का इस्तेमाल किया गया है।
कावासाकी निंजा एच2 का वजन 239 किग्रा है जो बाजार में अन्य सुपरस्पोर्ट बाइक के मुकाबले थोड़ा अधिक है। कंपनी एक सीमित संख्या में ही इस बाइक को बनाएंगी।
देखें तस्वीरें- कावासाकी एडवेंचर टुयर्र बाइक वर्सेज 1000