{"_id":"59d5ec694f1c1bc0538b5d82","slug":"kawasaki-launched-off-road-motorcycles-kx450f-and-klx450r-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kawasaki ने लॉन्च की दो दमदार बाइक KX450F और KLX450R, कीमत 7.97 लाख से शुरू ","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
Kawasaki ने लॉन्च की दो दमदार बाइक KX450F और KLX450R, कीमत 7.97 लाख से शुरू
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
Kawasaki KX450F
- फोटो : Kawasaki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान की वाहन निर्माता कंपनी Kawasaki ने भारत में दो नई ऑफ रोड मोटरसाइकिल- KX450F और KLX450R लॉन्च की हैं। कावासाकी KX450F की कीमत 7.97 लाख रुपए और KLX450R की कीमत 8.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। दोनों ही मोटरसाइकिल सामान्य सड़कों के लिए ना होकर, ऊंचे-नीचे रास्तों व पहाड़ी इलाकों के लिए बनाई गई हैं। इन्हें कंपनी कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में भारत आई है।
पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
कंपनी दावा करती है कि KX450F अपने सेग्मेंट की सबसे हल्की बाइक है। कंपनी ने बाइक के इंजन और बेस फ्रेम को कम वजन का रखा है। इस बाइक में 449 सीसी का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक का कुल वजन 108.8 किग्रा है। बाइक में दो डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
विज्ञापन
कंपनी दावा करती है कि KX450F अपने सेग्मेंट की सबसे हल्की बाइक है। कंपनी ने बाइक के इंजन और बेस फ्रेम को कम वजन का रखा है। इस बाइक में 449 सीसी का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक का कुल वजन 108.8 किग्रा है। बाइक में दो डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
विज्ञापन
कावासाकी KLX450R के फीचर्स
Kawasaki KLX450R
वहीं बात करें कावासाकी KLX450R की तो इसमें भी 449 सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जिसे 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में इलेक्ट्रिक स्टार्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी टेल लाइट भी दी गई है। कावासाकी KLX450R में 126 किग्रा वजन है, जो दूसरे मॉडल से ज्यादा है। कावासाकी मोटर्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर यकुता यामाशिता ने कहा, "भारत में ऑफ-रोड मोटरसाइकिल के प्रचलन को बढ़ावा देने की जरूरत है। फिलहाल भारत में यह काफी छोटा सेग्मेंट है। हमें इस सेग्मेंट में KX450F पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसे Cycle World की ओर से 2016 में वर्ल्ड बेस्ट मोटरक्रॉसर का अवॉर्ड मिल चुका है। "