फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   jawa motorcycle will launch is all set to come back again in indian market

55 साल पुरानी मोटरसाइकिल फर्राटे भरने को तैयार, बुलेट से होगा सीधा मुकाबला

Thu, 01 Nov 2018 04:14 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
jawa motorcycle will launch is all set to come back again in indian market
Jawa motorcycle

जावा मोटरसाइकिल भारत में जल्द अपनी न्यू मोटरसाइकिल लांच करने वाली है, इस बाइक को अधिकारिक तौर पर 15 नवंबर को भारत में उतारा जाएगा। फिलहाल भारत में इस बाइक की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं। बता दें,महिंद्रा ग्रुप की सहयोगी कंपनी 'क्लासिक लीजेंट्स प्राइवेट लिमिटेड' ने अपनी इस हिट बाइक को फिर से लांच करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


सबसे पहले इस बाइक को सन् 1960 में आइडियल जावा (इण्डिया) लिमिटेड कंपनी ने चेकोस्लोवाकिया की कंपनी जावा मोटर्स से लाइसेंस लेकर बनाया था। 60 के दशक में यह 250सीसी की मोटरसाइकिल बेहतरीन माइलेज के लिए प्रसिद्व थी।  इस जावा मोटरसाइकिल ने पूरे 30 सालों तक अपने सामने किसी को टिकने नहीं दिया।
विज्ञापन


इस बाइक में दो स्ट्रोक और दो साइलेंसर  दिए गए थे। और एक बार फिर यह बाजार में तहलका मचाने को तैयार है। बाइक से जुड़ी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसके इंजन से पर्दा उठा दिया गया है। आइए आपको इस बाइक के इंजन में क्या खास होगा।  जावा ब्रांड की तीन नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होंगी इंजन की खास बातें 

बाइक तो सभी चलाते हैं लेकिन दमदार बाइक चलाने के शौकिनों के लिए यह बाइक सदाबाहर है। जिसमें  293 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 27एचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है। बाइक के इंजन को रेट्रो रखने के लिए इसमें पहले वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम कंपनी देगी।


लांच होने वाली यह बाइक आते ही सबसे पहले रॉयल एनफील्ड को मात दे सकती है। साथ ही इस बाइक के सेगमेंट पर हार्ले डेविडसन और ट्रंप जैसी बाइक भी नजर गढ़ाये हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed