फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   IRDA passes 3-year two-wheeler insurance policy

टू व्हीलर रखने वालों के लिए अच्छी खबर

Tue, 19 Aug 2014 12:24 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
IRDA passes 3-year two-wheeler insurance policy

जैसाकि आपको पहले जानकारी दी जा चुकी थी कि बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण इरडा (IRDA) इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है कि कारों का बीमा हर साल की बजाय पांच साल में एक बार हो।

विज्ञापन


इरडा के एक अधिकारी का कहना था कि कुछ बीमा कंपनियों ने इस बारे में प्रस्ताव दिया है और हम उन पर विचार कर रहे हैं। हम पहले टू व्हीलर सेंगमेंट में इसे लागू करेंगे। इससे जो प्रतिक्रिया मिलेगी उसके आधार पर कारों और अन्य वाहनों के लिए भी यह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने इस प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगा दी है।

टू व्हीलर्स उपभोक्ता अब हर साल बीमा नवीनकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। अब उपभोक्ता अपनी बाइक और स्कूटर के लिए एक बार में ही 3 साल के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के मुताबिक अब देश में जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को एक बार में तीन साल के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस देने की इजाजत दी गई है।

एकमुश्त बीमा ओन डैमेज्ड सेगमेंट में नहीं

IRDA passes 3-year two-wheeler insurance policy

एकमुश्त बीमा कराने की सुविधा हालांकि अभी ओन डैमेज्ड सेगमेंट (ओडी) के लिए इरडा ने नहीं दी है, लेकिन उसने इस बात के संकेत दिए हैं, कि आने वाले दिनों में वह इसके लिए भी अनुमति दे सकता है।

इरडा द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार कंपनियां ग्राहकों से तीन साल का प्रीमियम, सामान्य तौर पर एक साल की अवधि पर लिए जाने वाले प्रीमियम का तीन गुना राशि ले सकेगी। इसके अलावा एक बार तीन साल का प्रीमियम हो जाने पर उसमें पूरी अवधि के दौरान कोई बदलाव कंपनियां नहीं कर सकेंगी। साथ ही वाहन के पूरी तरह से खत्म होने की स्थिति (टोटल लॉस) के अलावा तीन साल की अवधि के दौरान बीमा को निरस्त नहीं किया जा सकेगा। प्रीमियम की राशि एकमुश्त ग्राहक को चुकानी होगी।

इरडा का यह कदम बीमा कंपनियों के लिए भी फायदेमंद होगा। ऐसा इसलिए है कि ज्यादातर मामले में दुपहिया वाहनों के ग्राहक अपने वाहन का बीमा रिन्यू नहीं कराते हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक वाहन खरीदने के बाद दुपहिया वाहनों के बीमा का रिन्यूवल लगातार घटता जाता है। एकमुश्त बीमा कराने से ग्राहकों के साथ-साथ बीमा कंपनियों के लिए कारोबार के लिहाज से अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed