{"_id":"a63816511295a80527d72e4ac33002b3","slug":"irda-may-allow-5-year-insurance-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक रखने वालों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
कार और बाइक रखने वालों के लिए अच्छी खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Jul 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
जल्द आपको अपनी कार के लिए हर साल बीमा कराने के झंझट से निजात मिल सकती है। साथ ही एजेंटों के आने वाली उन फोन कॉल से भी जिसमें कई तरह के लुभावने ऑफर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ईरडा (IRDA) इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है कि कारों का बीमा हर साल की बजाय पांच साल में एक बार हो। इतना ही नहीं इनके लिए आपको पैसे भी कम खर्च करने होंगे। इस बारे में जल्द ही निर्देश जारी होने वाले हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 10 कारें
रिपोर्ट के मुताबिक ईरडा के एक अधिकारी का कहना है कि कुछ बीमा कंपनियों ने इस बारे में प्रस्ताव दिया है और हम उन पर विचार कर रहे हैं। हम पहले टू-व्हीलर सेंगमेंट में इसे लागू करेंगे। इससे जो प्रतिक्रिया मिलेगी उसके आधार पर कारों और अन्य वाहनों के लिए भी यह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
आ रहे हैं बजाज पल्सर के ये पांच दमदार मॉडल
ऐसा प्रस्ताव करने वाली कंपनियों का कहना है कि बहुत से लोग गाड़ी खरीदने के बाद दोबारा बीमा नहीं करवाते हैं। इसलिए दीर्घावधि के बीमा किस्त की जरूरत पड़ गई है।इस बारे में बीमा कंपनियां फायदे-नुकसान के बारे में विचार रही हैं, इसके बाद ही आगे कोई फैसला लिया जाएगा।