हयोसुंग लाएगी सिंगल सिलेंडर की 250cc बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरियाई दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हयोसुंग बाइक के दूसरे सबसे बड़े भारतीय बाजार में पैर जमाने की तैयारी में है। इंडियन मार्केट में अपनी दो प्रीमियम बाइक लांच करने के बाद कंपनी ने 250cc की सिंगल सिलेंडर वाली नई बाइक को उतारने की घोषणा की है। कंपनी की 250cc की नई बाइक में क्या फीचर्स और खूबियां होंगी, इस बारे में हयोसुंग ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।
हयोसुंग की इंडो कोरियन इकाई डीएएके-हयोसुंग ने बताया कि नई बाइक का निर्माण मार्च 2013 से शुरू कर दिया जाएगा और यह सितंबर 2013 तक बाजार में आ जाएगी। हयोसुंग की सिंगल सिलेंडर वाली 250cc की बाइक ग्लोबल प्रोडक्ट होगी और इसकी दुनियाभर के बाजारों में बिक्री की जाएगी। कंपनी ने बताया कि यह इंट्री लेवल स्पोर्टस बाइक होगी। हयोसुंग की नई बाइक होंडा सीबीआर 250R और निंजा 250R को कड़ी टक्कर दे सकती है।