{"_id":"72dff28a-c54a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"hyosung-will-launch-125cc-bikes-in-indian-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"हयोसुंग लांच करेगी 125cc क्षमता वाली बाइक्स","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
हयोसुंग लांच करेगी 125cc क्षमता वाली बाइक्स
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन ऑटो मार्केट में अपनी शुरूआत कर चुकी बाइक निर्माता दक्षिण कोरियाई कंपनी हयोसुंग देश में 125cc की बाइक्स को लांच करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
हयोसुंग अपनी बाइक सीरीज में इजाफा करने की योजना पर काम कर रही है। हाई रेंज बाइक्स तैयार करने वाली हयोसुंग अब 125 cc क्षमता की बाइक्स को भी बाजार में उतारेगी।
विज्ञापन
दमदार इंजन क्षमता वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी की बाइक्स का लुक आकर्षक होता है। भारतीय बाजार में 100 cc से लेकर 125 cc तक की क्षमता वाली मोटरसाइकिलों की सबसे ज्यादा बिक्री है।
विज्ञापन
मार्केट डिमांड को ध्यान में रखकर ही हयोसुंग प्लानिंग कर रही है। गौरतलब है कि 125 cc क्षमता वाली बाइक भारतीय सड़कों के अनुसार बेहतर स्पीड के साथ ही दमदार माइलेज भी देती हैं।
हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि 125cc क्षमता वाली बाइक में कौन-कौन से मॉडल होंगे।
इसके साथ ही हयोसुंग सितंबर 2013 तक सिंगल सिलेंडर वाली 250cc बाइक को भी लांच करने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की इंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक होगी।