फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   how to apply for bike two wheeler loan

बाइक लोन के लिए कैसे करें आवेदन?

Sat, 15 Sep 2012 04:05 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2012 04:05 PM IST
विज्ञापन
how to apply for bike two wheeler loan

अगर आप बैंक से लोन लेकर बाइक खरीदने का मूड बना रहे है तो इससे पहले आपको यह जानबाइकी होना जरूरी है कि लोन लेने के लिए किन डाक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। डाक्यूमेंट की जानबाइकी के अभाव में हो सकता है आपके लोन के एंप्रूवल में टाइम लग जाये। इससे आपका समय बर्बाद होगा। इसलिए जरूरी है लोन एप्लाई करने से पहले सभी जरूरी कागज इकट्ठा कर लें। लोन एंप्रूवल करने के लिए बैंक सेलरीड पर्सन और सेल्फ एम्पलाईड से अलग-अलग तरह के डाक्यूमेंट मांगते हैं।

विज्ञापन


बाइक लोन के लिए कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
अगर आप सेल्फ इम्पलाइड हैं तो आपको बाइक लोन लेने के लिए उम्र प्रमाण-पत्र, रेजीडेंस प्रूफ, पहचान-पत्र, मौजूदा वर्ष का फॉर्म-16 या पिछले दो सालों का इनकम टैक्स रिटर्न, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमैंट देना होता है। कुछ बैकों में बैंक स्टेटमेंट देना जरूरी भी नहीं होता। ये बैंकों के अपने नियमों पर निर्भर करता है। आईसीआईसीआई बैंक आवेदक का सिग्नेचर प्रूफ भी मांगता है। ऑफिस या घर का टेलीफोन बिल भी देना होता है।
विज्ञापन


बिजनेसमैन की अपेक्षा नौकरी पेशा लोगों को लोन आसानी से मिल जाता है। जॉब करने वालों को यदि बाइक लोन लेना हो तो उम्र प्रमाण-पत्र, रेजीडेंस प्रूफ, पहचान-पत्र, मौजूदा वर्ष का फॉर्म-16 या इनकम टैक्स रिटर्न, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, पिछले तीन महीने की सैलरी स्लिप और पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमैंट देना होता है। कुछ बैकों में बैंक स्टेटमेंट देना जरूरी भी नहीं होता। आईसीआईसीआई बैंक आवेदक का सिग्नेचर प्रूफ भी मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितना लोन मिल सकता है?
आप नौकरीपेशा है या सेल्फ इम्पलाइड बैंक बाइक की एक्सशोरूम कीमत पर अधिकतम 80 से 85 फीसदी तक ही लोन देते हैं। इसके साथ ही यह बात भी ध्यान देने वाली है कि बाइक लोन 20 हजार रुपये से कम रकम का नहीं दिया जाता। यदि आपने पिछले सालों में कोई लोन लिया है तो बैंक उसकी अदायगी का रिबाइक्ड भी चेक करता है। आवेदक द्वारा उपलब्ध कराए गए दो रिफरेंसिज से भी आपके बारे में जानकारी की जाती है। नौकरी करने वाले स्थान या बिजनेस ऑफिस पर भी वेरिफिकेशन किया जाता है।

कब तक चुकाना होगा?
बाइक लोन न्यूनतम 12 महीने और अधिकतक 60 महीनों में अदा करना होता है। यह बैंकों के नियम पर निर्भर करता है। आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed