कम बजट वालों के लिए शानदार ऑफर, 999 रुपए में बाइक!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप कम बजट की खास बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर यह है कि होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने ड्रीम सीरीज में 10 बाइक बेचने के मौके पर ड्रीम सेलब्रेशन ऑफर पेश किया है।
कंपनी ने ड्रीम युवा और ड्रीम नियो बाइक पर ग्राहकों को खास ऑफर दिया है। ये ऑफर दोनों बाइक पर सीमित समय के लिए दिया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है होंडा ड्रीम सेलब्रेशन ऑफर।
होंडा ऑफर
होंडा ड्रीम युवा और ड्रीम नियो की खरीद पर कंपनी ने ग्राहकों पा सकते हैं।
* फ्री इंश्योरेंस
* 100 प्रतिशत फाइनेंस या 0 प्रतिशत डाउन पेमेंट की सुविधा।
* कोई कागजी खर्च नहीं।
* न कोई प्रोसेसिंग शुल्क।
* अधिकतम ईएमआई मात्र 999 रुपए।
होंडा ड्रीम युगा फीचर्स और कीमत
कंपनी ने ड्रीम युगा को नई तकनीकी के साथ बाजार में उतारा है। नई ड्रीम युगा में अपनी लोकप्रिय एचईटी (होंडा इको टेक्नोलॉजी) का प्रयोग किया है।
कम्यूटर सेगमेंट होंडा की तकनीक से लबरेज ड्रीम युगा भारतीय बाजार में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
होंडा इको टेक्नोलॉजी काफी बेहतर बताई जाती है। कंपनी का दावा है कि नई एचईटी युक्त ड्रीम युगा 1 लीटर में 74 किलोमीटर तक का सफर करने तय करने में सक्षम है।
ड्रीम युगा का वजन करीब 108 किलो और व्हीलबेस 1262 एमएम का है। इसका आकर्षक स्पीड मीटर और अन्य फीचर्स लुक को और अधिक मजेदार बनाने वाले हैं।
कंपनी ने इस बाइक को कुल तीन वैरिएंट पेश किए हैं। ड्रीम युगा (Kick-Drum-Alloy) की कीमत 46,607 रुपए, ड्रीम युगा (Kick-Drum-Spoke) का मूल्य 45,101 रुपए और ड्रीम युगा (Self-Drum-Alloy) की कीमत 48,619 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
होंडा ड्रीम नियो फीचर्स और कीमत
एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट में ज्यादा स्टाइलिश डिजाइन की गुंजाइश तो होती नहीं है। फिर भी बेसिक स्टाइल फीचर की बात की जाए तो होंडा की ये नई ड्रीम नियो, ड्रीम युगा का मॉडिफाई वर्जन कहा जा सकता है।
डॉयमेंशन के मामले में इसकी कुल लंबाई 2009 मिमी, चौड़ाई 737 और ऊंचाई 1074 मिमी है। इसका कुल वजन 105 किलो है। इसके चेसिस की डॉयमंड शेप इसको और खूबसूरत बनाती है।
नियो में पुराना ड्रीम युगा वाले इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इसमें होंडा की एचईटी तकनीक (होंडा इको टेक्नोलॉजी) का इस्तेमाल किया है।
जो बाइक को ज्यादा शक्ति के साथ बेहतर माइलेज देती है। इसमें 109 सीसी, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक एसआई इंजन है। यह बाइक 7500 आरपीएम पर अधिकतम 8.25 बीएचपी की ताकत देती है।
नियो 74 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। ड्रीम नियो की दिल्ली एक्स शो रूम कीमत 43,100 रुपए है।