होंडा ने भारत में उतारी 31.50 लाख रुपए की बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो एक्सपो के दौरान होंडा मोटरसाइकिल ने दोपहिया के सात ग्लोबल मॉडल को प्रदर्शित किया था। कंपनी ने ऑटो एक्सपो में अपनी दमदार और आकर्षित बाइक होंडा गोल्ड विन को पेश किया था।
होंडा ने अब गोल्ड विंग (Honda Gold Wing (GL1800)) बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की सबसे एडवेंचर बाइक में से एक है। इस बाइक में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिसको एक बाइक में सोचना मुश्किल है।
इस बाइक में आपको एयर बैग सिस्टम, 5 स्पीड गियर बॉक्स, म्युजिक सिस्टम, जीपीएस, नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। 'गोल्ड विंग-जीएल 1800' बाइक की शुरुअती कीमत 28.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।
फीचर्स और इंजन
होंडा गोल्ड विंग 6 सिलेंडर और 1,832 सीसी इंजन के साथ दौड़ती है। इसकी सीट आप अपने हिसाब से सेट करते हैं।
यह दो अलग-अलग वर्जन में उपलब्ध होगी। जहां गोल्ड विंग ऑडियो कंफर्ट की कीमत 28.5 लाख रुपए और गोल्ड विंग एयरबैग की कीमत 31.5 लाख रुपए है।
इसमें 6 स्पीकर सिस्टम, कॉमन ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस) और एक एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) सहित ढेर सारी खूबियां हैं।