फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Honda CBR650F to be launched in India by July 2015

मेक इन इंडिया के तहत जुलाई में होंडा की 650 सीसी बाइक

Tue, 10 Feb 2015 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Feb 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
Honda CBR650F to be launched in India by July 2015

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया स्पष्ट कर दिया है कि होंडा सीबीआर650एफ (CBR650F) को भारत में जुलाई 2015 तक लॉन्च कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कंपनी ने ऑटो एक्सपो के दौरान होंडा सीबीआर650एफ बाइक को प्रदर्शित किया था और इस बाइक को 2015 तक भारतीय बाजार में उतारने की बात कही गई थी।

मेक इन इंडिया की अपील के बाद निर्माता कंपनियां भारत की ओर रुख कर रही हैं। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड ने भारत में जल्द CBR650F बाइक का प्रोडक्शन शुरू करने वाली है। भारत में तैयार होने वाली सीबीआर650एफ किफायती कीमत के साथ लॉन्च हो सकती है।


परफॉर्मेंस के आधार पर होंडा सीबीआर650एफ का मुकाबला कावासाकी निंजा 650आर, ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल आर और हयोसंग जीटी 650आर जैसी बाइक से होगा।

Honda CBR650F 649सीसी, लिक्वड कूल्ड, 16 वॉल्व, इनलाइन-4 इंजन के साथ काम करती है जो 87bhp अधिकतम पावर और 63Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है।

इस बाइक को होंडा के अहमदाबाद प्लांट में तैयार किया जा रहा है। होंडा सीबीआर60एफ निश्चित ही भारतीय बाइक प्रेमिया का दिल जीत सकती है, बशर्ते इसकी कीमत उचित तय की जाती है। भारत में होंडा सीबीआर650एफ की कीमत 8 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed