फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   honda cbr650f in india

होंडा जीत लेगी आपका दिल, एंट्री लेवल से लेकर 650सीसी बाइक

Thu, 03 Jul 2014 07:22 AM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 07:22 AM IST
विज्ञापन
honda cbr650f in india

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने अपने 13वें सालाना बैठक के दौरान अपनी मार्केटिंग के रणनीति घोषणा कर दी है। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष में देश में 900 नए पार्टनर डीलरशिप, डिस्ट्रीब्यूटर्स, ट्रांसपोर्ट वगैरह को शामिल करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


साथ ही कंपनी भारत में अपनी बाइक बिक्री बढ़ाने के लिए जल्द ही नई बाइक्स लॉन्च कर सकती है। कंपनी नई बाइक मॉडल में एंट्री लेवल की ड्रीम बाइक और 160सीसी की स्पोर्ट्स बाइक उतारेगी।
विज्ञापन


कंपनी ने 160सीसी बाइक को जुलाई-सितंबर 2014 में लॉन्च करने की योजना बनाई है। वर्तमान में इस सेगमेंट में सिर्फ सीबी यूनिकॉर्न बाइक मॉडल मौजूद है।

होंडा सीबीआर650एफ

honda cbr650f in india

इसके अलावा होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ऑटो एक्सपो के दौरान होंडा सीबीआर650एफ बाइक को प्रदर्शित किया था और इस बाइक को 2015 तक भारतीय बाजार में उतारने की बात कही थी।

खबर है कि होंडा रिसर्च एंड डिवलेपमेंट ब्रांच ने इस बाइक की एक यूनिट को थाईलैंड से आयात किया है, होंडा सीबीआर650 का भारत की सड़कों के अनुसार परीक्षण किया जाएगा।

होंडा सीबीआर650एफ में 650 सीसी, इनलाइन इंजन इस्तेमाल किया गया है जो 87 बीएचपी का पावर और 63 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

भारत में इस होंडा सीबीआर650एफ की कीमत 8 लाख रुपए तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed