फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero Splendor iSmart: Most fuel efficient bike in the world

हीरो ने बनाई दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक

Mon, 06 Apr 2015 01:07 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
Hero Splendor iSmart: Most fuel efficient bike in the world

कार हो या बाइक भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा ध्यान इनके माइलेज पर दिया जाता है। इसलिए ऑटो कंपनियां अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा फ्यूल एफिशंट बनाने की कोशिश करती है।

विज्ञापन


हीरो मोटोकॉर्प ने इस क्रम में एक मील का पत्थर रखने की कोशिश की है। हीरो ने ऐसी बाइक तैयार की है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा माइलेज बाइक के नाम से जानी जाएगी।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार ईटी के मुताबिक हीरो की सबसे लोकप्रिय बाइक स्पलेंडर आईस्मार्ट (नेक्स्ट जेनरेशन) की टेस्टिंग का काम पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार की एजेंसी इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (iCAT) ने मार्च, 2015 में बाइक को फ्यूल एफिशंसी (FE) प्रमाण जारी करते हुए बताया कि यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 102.50 किलोमीटर माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप 7 माइलेज बाइक हीरो के पास

Hero Splendor iSmart: Most fuel efficient bike in the world

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मेन्युफेक्चरर्स (सियाम) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सभी टू व्हीलर कंपनियों को अनिवार्य तौर पर एफई वेल्यू की घोषणा करनी होती है। एफई वेल्यू अनिवार्य इमिशन टेस्ट के दौरान हासिल की जाती है।

वास्तविक ड्राइविंग की स्थितियों में माइलेज नियंत्रित स्थितियों में किए गए टेस्ट के मुकाबले अलग हो सकती है। खबर के मुताबिक इस बाइक को अगले कुछ सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।

सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशंट टॉप 10 टू व्हीलर्स में से 7 सात मॉडल हीरो मोटोकॉर्प के ही हैं।

सबसे ज्यादा माइलेज का राज

Hero Splendor iSmart: Most fuel efficient bike in the world

हीरो स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक में एक यूनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो इस बाइक अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाने का काम करती है।

स्पलेंडर आईस्मार्ट बाइक आई3एस (आइडल स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम) नाम की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी फोर व्हीलर्स से प्रेरित होकर तैयार की गई है।

इस टेक्नोलॉजी को बाइक में फ्यूल इफिशियंसी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

स्पलेंडर आईस्मार्ट की खास बात ये है कि आई3एस टेक्नोलॉजी में जब बाइक खड़ी होती है, तो इंजन ऑटोमै‌टिकली बंद हो जाता है। बाद में इसे सिर्फ क्लच दबाकर दोबारा शुरू किया जा सकता है। खासकर भीड़-भाड़ वाले शहरों में यह टेक्नोलॉजी काफी फायदेमंद साबित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed