{"_id":"5a533dc04f1c1b4b198b582a","slug":"hero-motocorp-will-launch-xtreme-200-nxt-on-30th-january-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजाज पल्सर को टक्कर देने Hero ला रही प्रीमियम बाइक Xtreme 200 NXT","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
बजाज पल्सर को टक्कर देने Hero ला रही प्रीमियम बाइक Xtreme 200 NXT
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jan 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 200 NXT
भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प आखिरकार देश में अपनी Xtreme 200 NXT बाइक लॉन्च करने जा रही है। बाइक की लॉन्चिंग 30 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाले एक इवेंट में की जाएगी।
कंपनी ने एक टीजर वीडियो के जरिए लॉन्चिंग की अटकलों को और पुख्ता कर दिया है। इस बाइक के कॉन्सेप्ट मॉडल को ऑटो एक्सपो 2016 में पहली बार पेश किया गया था।
विज्ञापन
कंपनी ने एक टीजर वीडियो के जरिए लॉन्चिंग की अटकलों को और पुख्ता कर दिया है। इस बाइक के कॉन्सेप्ट मॉडल को ऑटो एक्सपो 2016 में पहली बार पेश किया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
ये हो सकती है कीमत
Hero Xtreme 200 NXT
हीरो करिज्मा के बाद यह कंपनी की सबसे महंगी बाइक होगी। जैसा कि नाम से ही पता लग रहा है बाइक में 200 सीसी का इंजन दिया होगा जिसे 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। यह इंजन 18 बीएचपी की पावर और 17 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा।
बाइक के दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलेंगे। एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी एक विकल्प के रूप में दिया जा सकता है। बाइक की कीमत 90 हजार रुपए के करीब हो सकती है। इसका मुकाबला बजाज पल्सर एनएस 200 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 से रहेगा।