फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Hero MotoCorp unveiled Hero XPulse adventure bike concept at EICMA 2017

हीरो ने पेश की एडवेंचर मोटरसाइकिल XPulse, इसमें है 200cc का दमदार इंजन

Thu, 09 Nov 2017 11:11 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 09 Nov 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp unveiled Hero XPulse adventure bike concept at EICMA 2017
Hero XPulse
देश की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने EICMA मोटरसाइकिल शो में नई एडवेंचर कॉन्सेप्ट बाइक Hero XPulse पेश की है। कंपनी का कहना है कि नई कॉन्सेप्ट बाइक हीरो Impulse की विरासत को आगे ले जाएगी। यह बाइक डुअल वर्जन में उपलब्ध होगी- एक ऑफ रोडर और दूसरा टूरिंग फ्रैंडली वर्जन। इस बाइक को अगले साल तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: बाइक्स और कारों में क्या है DRL लगाने का मकसद, ये हैं इसके फायदे-नुकसान
विज्ञापन


हीरो XPulse कॉन्सेप्ट के बारे में अभी ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी हैं, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइक में 200 सीसी सिंगल सिलिंडर इंजन लगाया गया है। कंपनी ने इसी इंजन का इस्तेमाल हीरो Xtreme 200 में भी किया था। बाइक में लंबी दूरी के सफर के हिसाब से सस्पेंशन सेटअप दिया गया है और फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक दिया गया है। बाइक में एबीएस भी दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड से है मुकाबला

Hero MotoCorp unveiled Hero XPulse adventure bike concept at EICMA 2017
Hero XPulse
नई बाइक में एलईडी हेडलैंप, उठे हुए हैंडलबार, स्पोक व्हील और आरामदायक सीट दी गई है। इस बाइक को ना सिर्फ भारत में बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी बेचा जाएगा। भारत में इस बाइक का मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन से रहेगा। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका मुकाबला काबासाकी, सुजुकी और केटीएम जैसी कंपनियों से रहेगा। 

भारत में एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट धीरे-धीरे उभर रहा है। हीरो पहली कंपनी थी जिसने देश में इस सेगमेंट की पहली बाइक Impulse उतारी थी। साल 2011 में आई इस बाइक को तारीफें तो काफी मिली हालांकि बिक्री के आंकड़े उतने उत्साहित नहीं रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed