फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   hero motocorp lauch new bikes next year

अगले साल नई बाइक पेश करेगी हीरो

Sat, 06 Jul 2013 12:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Jul 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
hero motocorp lauch new bikes next year

देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इस साल दीवाली के आसपास अपनी कई पुरानी बाइक के नए वर्जन की एक पूरी श्रृंखला पेश करेगी।

विज्ञापन


कंपनी इस साल कोई नई बाइक लॉन्च करेगी, इसकी संभावना कम है। हीरो मोटोकॉर्प अगले साल नई बाइक बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने अमेरिका की सुपरबाइक कंपनी एरिक बुल रेसिंग (ईबीआर) के साथ साझेदारी की है। इसकी 49.2 फीसदी हिस्सेदारी हीरो मोटोकॉर्प ने खरीदी है।
विज्ञापन


कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान 19 मोटरसाइकिल और स्कूटर में संशोधन का काम एरिक बुल रेसिंग के साथ मिलकर किया जाएगा।

हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल ने कहा, 'दीवाली के आसपास पुरानी मोटरसाइकिल के अपग्रेडेउ वर्जन पेश किए जाएंगे। हमने नई बाइक लॉन्च करने में कुछ देर की है, लेकिन हम धमाकेदार वापसी करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि नई बाइक की रेंज 2014 में पेश की जाएगी। हीरो अभी सुपर बाइक की ओर छलांग नहीं लगाएगी, बल्कि धीरे-धीरे उस तरफ बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed