{"_id":"5a43627d4f1c1baa268b61f1","slug":"hero-motocorp-developing-new-range-of-karizma-premium-motorcycles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाजार में एक बार फिर आने वाली है हीरो Karizma, जानिए कब होगी लॉन्च","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
बाजार में एक बार फिर आने वाली है हीरो Karizma, जानिए कब होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
Hero Karizma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए नई Karizma तैयार कर रही है। कंपनी ने करिज्मा आर और करिज्मा जेडएमआर दोनों को करीब एक साल पहले बंद कर दिया था। भारतीय बाजार में नई बाइक कम से कम दो साल बाद कदम रखेंगी।
पढ़ें: नए कलर और फीचर्स के साथ आने वाली है बजाज डोमिनार 400
नई हीरो करिज्मा को 2020 इंडियन ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। इसका सीधा मतलब है कि ये बाइक्स भारत स्टेज 6 (बीएस 6) उत्सर्जन मानकों के अनुरूप तैयार होंगी। बता दें कि देशभर में अप्रैल 2020 से बीएस-6 लागू हो जाएगा। इससे बाइक की कीमत भी बढ़ सकती है।

250 सीसी का होगा इंजन
hero HX 250R
माना जा रहा है कि दोनों बाइक्स कम से कम 250 सीसी इंजन वाली होंगी। फिलहाल 150 सीसी वाली हीरो CBZ Xtreme कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक है। हालांकि कंपनी अगले साल Xtreme 200S और XPulse 200 के जरिए 200 सीसी सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है।
कंपनी ने इससे पहले HX 250R को बनाने की योजना टाल दी थी। इससे काफी लोग निराश हुए थे। यह एक स्पोर्ट्स बाइक थी। ऐसे में माना जा रहा है कि HX 250R के 250 सीसी वाले इंजन का इस्तेमाल नई करिज्मा में किया जा सकता है।