फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   hero honda spledor king of road

हीरो होंडा स्पलेंडर यानी सदाबहार बाइक

Mon, 13 Aug 2012 04:38 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2012 04:38 PM IST
विज्ञापन
hero honda spledor king of road

देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो होंडा ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्पलेंडर का अपग्रेड वर्जन समय-समय पर बाजार में उतारती रहती है। फिलहाल मार्केट में स्पलेंडर के चार वर्जन मौजूद है। कंपनी ने हीरो होंडा स्पलेंडर का सुपर मॉडल बाजार में उतारा है, इसकी कीमत 45,950 रुपये रखी गई है। स्पलेंडर बिक्री के मामले में होंडा की नंबर-1 बाइक है।

विज्ञापन


हीरो होंडा ने स्पलेंडर को पहली बार 1994 में बाजार पेश किया था। लांचिंग के छह साल बाद ही स्पलेंडर ने देश ही नहीं दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का खिताब अपने नाम कर लिया। दमदार टेक्नोलॉजी की वजह से हीरो होंडा स्पलेंडर बिक्री में दिन-ब-दिन नए रिकार्ड बना रही है। साल 2003 में कंपनी ने स्पलेंडर का रिवेंप वर्जन स्पलेंडर प्लस पेश किया था। कंपनी की तरफ से अभी स्पलेंडर प्लस के उत्पादन को बंद नहीं किया गया है। स्पलेंडर प्लस का एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर ओएचसी इंजन है।
विज्ञापन


स्पलेंडर प्लस का इंजन आठ हजार rpm पर 7.4 bhp की अधिकतम पॉवर प्रोड्यूस करने में सक्षम है। कंपनी ने अपनी इस बाइक में बेहतर क्वालिटी के सस्पेंशन और ब्रेक इस्तेमाल किए है। स्पलेंडर प्लस के अपग्रेड वर्जन को बाजार में अलॉय व्हील, पास लाइट, हेलमेट लॉक और हेंडी इंडीकेटर स्विच के साथ लांच किया गया था, जिससे यह ग्राहकों की और भी पसंदीदा बाइक बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने एक बार फिर से 2005 में स्पलेंडर को रिवेंप कर स्पलेंडर सुपर के नाम से बाजार में उतारा। यह आकार में स्पलेंडर से थोड़ी बड़ी थी। कंपनी ने इस बाइक में 125सीसी, 4-स्ट्रोक ओएचसी, सिंगल सिलेंडर, एअर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया। स्पलेंडर सुपर का 125 सीसी इंजन 9 हजार rpm पर 9 bhp पॉवर प्रोड्यूस करने में सक्षम है। बाइक में सेल्फ स्टार्ट, बड़ा इंजन और चौड़े व्हीलबेस जैसे फीचर्स दिए गए थे।

स्पलेंडर सुपर को पेश करने के बाद कंपनी ने 2007 में हीरो होंडा स्पलेंडर NXG वर्जन लांच किया। इस बाइक को कंपनी ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए स्पोर्टी लुक में पेश किया। यह बाइक ग्राहकों को अपनी तरफ ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाई। बाइक में कंपनी की तरफ से 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर ओएचसी, एअर कूल्ड 97.2 सीसी का इंजन दिया गया। NXG का इंजन 7,500 rpm पर 7.8 bhp पॉवर प्रोड्यूस करने में सक्षम है।

इसके बाद होंडा ने स्पलेंडर सुपर को रिडिजाइन कर स्टाइलिश लुक में ग्राहकों के बीच पेश किया। ग्राफिक्स का यूज करने से बाइक का लुक और दमदार हो गया। इसके काफी दिनों बाद हीरो होंडा ने अपनी नई बाइक स्पलेंडर प्रो पेश की। स्पलेंडर प्रो को कंपनी ने विशेष तौर पर युवाओं के लिए पेश किया है। स्पलेंडर सुपर और स्पलेंडर प्रो के इंजन में एक जैसे ही फीचर्स मौजूद है। दोनों मॉलड के केवल लुक में चेंज किया।


स्पलेंडर प्रो में 97.2सीसी का इंजन है। कंपनी ने अपनी इस बाइक में एअर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर ओएचसी इंजन दिया गया है। स्पलेंडर प्रो आठ हजार rpm पर 7.4 bhp पॉवर प्रोड्यूस करने में सक्षम है। सस्पेंशन और ब्रेक के मामले में स्पलेंडर प्रो और स्पलेंडर सुपर में कोई बदलाव नहीं किया गया। फिलहाल बाजार में स्पलेंडर के चार वर्जन स्पलेंडर प्लस, स्पलेंडर प्रो, स्पलेंडर NXG और स्पलेंडर सुपर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed