फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   First impression of the Harley Davidson Livewire- Electric Superbike

हार्ले डेविडसन की इलेक्ट्रिक बाइक, रफ्तार 4 सेकेंड में 100किमी

Fri, 20 Jun 2014 02:56 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
First impression of the Harley Davidson Livewire- Electric Superbike

शायद आपको ये जानकर आश्चर्य हो रहा होगा कि हार्ले डेविडसन की इलेक्ट्रिक बाइक। जी हां, सुपर बाइक बनाने वाली नामी कंपनी हार्ले डेविडसन अब इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट की ओर अपना रुख करने वाली है।

विज्ञापन


कंपनी जल्द ही लाइववायर प्रोजेक्ट के तहत अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करने की तैयार है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है लेकिन इंटरनेट पर लीक हुई कुछ फोटो ने तस्वीर साफ कर दी है। कंपनी ने प्रोडेक्शन का काम पूरा कर लिया है और जल्द ही कंपनी इस बाइक को बाजार में उतार सकती है।

विज्ञापन

पावर और परफॉर्मेंस

First impression of the Harley Davidson Livewire- Electric Superbike

कंपनी ने इस बाइक के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की कोई आधिकारिक तौर पर  घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि हार्ले डेविडसन की इस लाइववायर बाइक में 55KW, 3 फेज इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल किया है जो 74 एचपी का पावर तथा 52 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

यह महज 4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

लुक और फीचर

First impression of the Harley Davidson Livewire- Electric Superbike

लुक और डिजाइन में हार्ले डेविडसन लाइववायर बाइक हार्ले डेविडसन के अन्य बाइक्स काफी अलग है। ये बाइक स्पोर्ट्स क्रूजर्स जैसे डुकाती डाइवल और यामाहा वी-मैक्स बाइक सेगमेंट में है।

हार्ले डेविडसन ने इसमें यूनिक हैडलैंप का इस्तेमाल किया है, साथ ही कंपनी इसका फ्यूल टैंक काफी मर्दाना तरह का बनाया है।

हार्ले डेविडसन इलेक्ट्रिक बाइक में डुअल ट्यून थीम, डिजिटल एलसीडी डिस्‍प्ले, स्पोर्टी 10 स्पॉक अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed