{"_id":"b08965e6-dd5d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fastest-electrc-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे तेज चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
दुनिया की सबसे तेज चलने वाली इलेक्ट्रिक बाइक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Jun 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा माना जाता है कि तेज चलने वाली बाइक में पेट्रालियम इंजन ही लगा होता है लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
सैन फ्रांसिस्को की ऑटोमोबाइल कंपनी 'मिशन मोटर्स' ने ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है जो 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
'मिशन आर एस' दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक बाइक है। 160 हॉर्सपावर की क्षमता वाली इस बाइक को किसी पेट्रोलियम इंधन की जरूरत नहीं है। यह बैटरी से चलती है।
मिशन आरएस की बैटरी सिर्फ 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है।
इसमें किसी प्रकार के पेट्रोलियम को इस्तेमाल नहीं हुआ है इसलिए यह प्रदूषण भी नहीं फैलाती है।
खास बात यह है कि यह बाइक सिर्फ 3 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
यह बाइक सेंट्रल कैलिफोर्निया के रेस ट्रैक पर सभी को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई।
36 लाख कीमत की यह बाइक जल्द ही ऑटोमोबाइल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।