{"_id":"5bab2126867a557f195f488f","slug":"duccati-959-panigale-special-edition-launch-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुकाटी ने लांच की 995सीसी की सुपर स्पोर्ट बाइक, स्पीड देखकर उड़ जायेंगे होश","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
डुकाटी ने लांच की 995सीसी की सुपर स्पोर्ट बाइक, स्पीड देखकर उड़ जायेंगे होश
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
duccati
डुकाटी इंडिया ने स्पेशल एडिशन959 पैनिगेल कोर्से को भारत मे लांच कर दिया है। इस दमदार सुपरबाइक के नए मॉडल को कंपनी ने स्टैंडर्ड वेरियंट से ज्यादा स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है। कंपनी ने इस बाइक के स्पेशल एडिशन में कई नए बेहतरीन कलर के साथ कमाल के फीचर्स दिए हैं।
विज्ञापन
डुकाटी ने इस 959 पैनिगेल कोर्से में तीन राइडिंग मोड हैं जो रेस, स्पोर्ट और वेट हैं। दिए गये हर मोड में राइडर को एक गजब का अनुभव मिलता है इसके पीछें कारण इसकी इलेक्ट्रॉनिक सेटिंग है जिसे बदल कर राइडर हर राइड का अनुभव ले सकता है।
विज्ञापन
बात करें फीचर्स की तो डुकाटी 959 पैनिगेल कोर्से में
लेटेस्ट-जेनरेशन डुअल चैनल बोश एबीएस
डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल
डुकाटी क्विक शिफ्ट
इंजन ब्रेक कंट्रोल
राइड बाय वायर
जैसे कई फीचर्स दिये गये हैं।
साथ ही इस बाइक में मौजूदा बाइक की तरह ओह्लिनो सस्पेंशन, लिथियम बैटरी, ओह्लिनो स्टीयरिंग डैंपर और डुकाटी परफॉरमेंस टाइटेनियम साइलेंसर्स नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
इंजन
कंपनी ने इस बाइक में 955सीसी का सुपरक्वाड्रो इंजन दिया है। जो 157बीएचपी की पॉवर और 107.4एनएम का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है
कीमत
कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन959 पैनिगेल कोर्से की भारत में कीमत 15.20 लाख रुपये रखी है।