फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Ducati SuperSport Bike will launch in India on September 22 with 937cc engine at Rs 12 lakh

जल्द लॉन्च होगी डुकाटी की ये सुपरबाइक, 12 लाख की कीमत में 937cc का दमदार इंजन

Sat, 02 Sep 2017 04:12 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sat, 02 Sep 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
Ducati SuperSport Bike will launch in India on September 22 with 937cc engine at Rs 12 lakh
Ducati SuperSport
सुपरबाइक बनाने के लिए मशहूर कंपनी डुकाटी जल्द ही भारत में एक और दमदार बाइक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी नई डुकाटी SuperSport को भारत में 22 सितंबर को लॉन्च करेगी। इस बाइक के दो मॉडल SuperSport और SuperSport S लॉन्च किए जाएंगे। मॉडल के लिए कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है और लॉन्चिंग के थोड़े समय बाद से ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


वर्तमान मॉडल्स को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि डुकाटी सुपरस्पोर्ट की कीमत 12 लाख रुपए और सुपरस्पोर्ट एस की कीमत 13 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के आसपास हो सकती है। हालांकि इसके नाम से प्रतीत होता है कि यह कंपनी की Panigale और बीएमडब्ल्यू S1000RR के जितनी सुपरबाइक ना होकर एक डेली सुपर बाइक होगी। इसका मुकाबला कावासाकी निन्जा 1000 के साथ रहेगा
विज्ञापन

कैसा होगा इंजन

Ducati SuperSport Bike will launch in India on September 22 with 937cc engine at Rs 12 lakh
Ducati SuperSport
सुपरस्पोर्ट बाइक में 937 सीसी का Testastretta एल-ट्विन इंजन दिया गया है। यही इंजन कंपनी की मल्टिस्ट्राडा 950 और हाइपरमोटार्ड 939 बाइक में दिया गया है। इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है जो 110 बीएचपी पावर और 93 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। सुपरस्पोर्ट एस में भी यही इंजन दिया होगा हालांकि इसमें क्विक-शिफ्टर (कम समय में गियर बदलना) जैसे कुछ एडवांस फीचर भी दिए होंगे। 

ये होंगे खास फीचर्स

Ducati SuperSport Bike will launch in India on September 22 with 937cc engine at Rs 12 lakh
Ducati SuperSport
डुकाटी सुपर स्पोर्ट में DOT मेट्रिक्स एरिया के साथ एक एलसीडी डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें इंजन कूलिंग लिक्विड टेंपेरेचर, एंबिएंट टेंपेरेचर, क्लॉक, फ्यूल लेवल, ईंधन खपत, स्पीड और ट्रिप की ड्यूरेशन जैसी जानकारी दी होगी। यह बाइक डुकाटी सेफ्टी पैक (Bosch एबीएस और डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल) और हाइट-एडजेस्टेबल विंडस्क्रीन के साथ आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed