{"_id":"3eaaf48842803a8eb656151420841219","slug":"dsk-hyosung-inaugurates-exclusive-superbikes-showroom-in-kochi-hindi-news-va","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 से 6 लाख रुपए कीमत वाली बाइक का नया शोरूम","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
3 से 6 लाख रुपए कीमत वाली बाइक का नया शोरूम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Jan 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
सुपर बाइक निर्माता डीएसके ह्योसुंग ने कोचि में अपना नया एक्सक्लूसिव शोरूम का लोकार्पण किया है। यहां पर 250सीसी-700सीसी डीएसके ह्योसुंग की पूरी रेंज की बाइक्स उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
इंडियन बिजनेस ग्रुप और साउथ कोरियन मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी का ज्वाइंट वेंचर डीएसके ह्योसुंग है।
कंपनी ह्योसुंग 'जीटी 250एन' काफी लोकप्रिय बाइक है। यह बाइक स्ट्रीट फाइटर सेगमेंट के लिए खासतौर पर तैयार की गई है।
ह्योसुंग जीटी 250एन बाइक के फीचर्स की बात करें तो 249सीसी सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक लिक्विड-कूल्ड इंजन, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, 28.4 एचपी का मैक्सिमम पावर, 25 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क, 6-स्पीड गियरबॉक्स, मल्टी-इंफर्मेशन डिस्प्ले, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
ह्योसुंग जीटी 250एन की कीमत 3.02 लाख रुपए (एक्स शोरूम कोचि) है।
इसके अलावा कोचि एक्स शोरूम पर 250 एक्यूलिया (250सीसी लग्जरी क्रूजर) की कीमत 2.86 लाख रुपए, जीटी650आर (650सीसी सुपर स्पोर्ट्स) की कीमत 4.83 लाख रुपए, एक्यूलिया प्रो (650सीसी स्पोर्ट्स क्रूजर) की कीमत 5.3 लाख रुपए और एसटी 7 (700सीसी क्लासिक क्रूजर बाइक) की कीमत 6.04 लाख रुपए है।
विज्ञापन