इतालवी कंपनी ने भारत में दिखाए तीन नए मॉडल, जल्द होंगे लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसके-मोटोवील्स ने इतालवी बाइक कंपनी बेनेल्ली के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली 8 बाइक को इंडिया बाइक वीक में शोकेस कर दिया है।
डीएसके मोटोवील्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष शिरीष कुलकर्णी ने यहां तीन नए मॉडल टीएनटी 25, ब्लैकस्टर 250 और ट्रेक अमेजॉन्स को भी शोकेस किया है। इन बाइक को आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
इन नए मॉडल के अलावा कंपनी ने 5 अन्य बाइक भी पेश की हैं। इन बाइक मॉडल को कंपनी पिछले साल भारत में प्रदर्शित कर चुकी है।
ये पांच मॉडल भी हैं तैयार
बीएन 302 (Benelli TNT 302 (BN 302)) ये 300सीसी, लिक्विड कूल्ड, पैरलेल-ट्विन इंजन के साथ 37बीएचपी पावर और 27एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। बीएन 600आई (Benelli TNT 600i (BN 600i)) ये 600 सीसी, लिक्विड कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन के साथ 82बीएचपी पावर और 52एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।
बेनेल्ली की पावरफुल बाइक बीएन 600जीटी (Benelli TNT 600GT (BN 600GT) यह कंपनी की टूरयर बाइक है। इसके स्पेसिफिकेशन बीएन 600आई जैसे ही है लेकिन इसका बॉडी स्टाइल काफी अगल है।
हाई परफॉर्मेंस बाइक के तौर पर कंपनी बीएन 899 (Benelli TNT 899) नेक्ड स्पोर्ट बाइक ये 899सीसी, लिक्विड कूल्ड, बैलेंसर शाफ्ट सहित इनलाइन-थ्री इंजन के साथ 121बीएचपी पावर और 88एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। टीएनटी 1130आर (Benelli TNT 1130R) कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है। ये 1031सीसी, लिक्विड कूल्ड, बैलेंसर शाफ्ट सहित इनलाइन-थ्री इंजन के साथ 158बीएचपी पावर और 120एनएम टॉर्क जेनरेट करती है।