उत्तर भारत में पहली बार इतालवी सुपरबाइक की नई पेशकश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरबाइक उद्योग में भारत की सबसे प्रतिष्ठित एवं मजबूत कंपनियों में से एक डीएसके मोटोव्हील्स ने नई दिल्ली में अपने पहले डीएसके बेनेली शोरूम के लॉन्च की घोषणा के साथ ही उत्तर भारत में पहली बार अपने इतालवी सुपरबाइक ब्रांड ‘बेनेली’ की रेंज पेश की है।
यह आधुनिक शोरूम राजधानी के बेहद चहल-पहल वाले इलाकों में से एक फैज रोड, करोल बाग, झंडेवालां मेट्रो स्टेशन पर स्थित है और ‘टोक्र्यू बाइक्स’ की डीलरशिप के तहत भारत में उपलब्ध डीएसके बेनेली सुपरबाइकों की संपूर्ण रेंज को प्रदर्शित कर रहा है।
अपने दायरे को मजबूत बनाने की कोशिश में डीएसके बेनेली ने पूरे उत्तर भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने और आने वाले महीनों में बड़ी तादाद में सुपरबाइक प्रेमियों तक पहुंच बनाने का भी लक्ष्य रखा है।
फीचर्स और कीमतें
प्रदर्शित की जाने वाली बाइकों में स्पोर्टी लुक की टॉर्नेडो नेक्ड ट्री, या टीएनटी सुपरबाइकें शामिल हैं जिनमें टीएनटी 300- इन लाइन टू सिलिंडर 300सीसी इंजन, टीएनटी 600आई इन-लाइन फोर सिलिंडर 600सीसी इंजन, जीटी इन-लाइन फोर सिलिंडर 600सीसी इंजन, टीएनटी 899 इन-लाइन, थ्री सिलिंडर 898सीसी इंजन और टीएनटी आर इन-लाइन, थ्री सिलिंडर 1131 सीसी इंजन हैं।
इस लॉन्च के अवसर पर डीएसके मोटोव्हील्स के चेयरमैन शिरीष कुलकर्णी ने कहा, ‘हमारा मुख्य फोकस मजबूत ब्रांड पहचान हासिल करने के लिए सभी महत्वपूर्ण जगहों पर डीएसके बेनेली की उपस्थिति कायम करना है। पूरे उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास में देश की राजधानी दिल्ली इसकी शुरुआत के लिए श्रेष्ठ पसंद है और यह हमारे प्रमुख लक्षित बाजारों में से एक है। हमारे डीलरशिप न सिर्फ मोटरसाइकिल बेचने के लिए एक मंच के तौर पर काम करेंगे बल्कि डीएसके बेनेली सुपरबाइक प्रेमियों को अन्य बाइक प्रेमियों के साथ बातचीत करने और इतालवी बाइकिंग अनुभव के लिए अपनी पसंद को साझा करने के लिए भी एक उपयुक्त स्थल के रूप में काम करेंगे।’
डीएसके मोटोव्हील्स पूरे देश में बेनेली बाइकों की एसेंबलिंग एवं बिक्री कर रही है और सेवा एवं कलपुर्जों के श्रेष्ठ बैकअप के साथ इन्हें समर्थन मुहैया करा रही है। अपनी बढ़ती बिक्री और सेवा नेटवर्क के साथ यह ब्रांड चैबीसों घंटे कॉल ब्रेकडाउन सेवा की पेशकश करता है।
डीएसके बेनेली सुपरबाइकों की संपूर्ण रेंज इन आकर्शक कीमतों पर उपलब्ध हैः
(एक्स-शोरूम, दिल्ली)
टीएनटी 302- 2,83,000 रुपये
टीएनटी 600आई- 5,15,000 रुपये
टीएनटी 600जीटी- 5,62,000 रुपये
टीएनटी 899- 9,48,000 रुपये
टीएनटी आर (1130)- 11,81,000 रुपये