डिस्कवर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की डिस्कवर मोटरसाइकिल दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है। डिस्कवर ने यह बढ़त होंडा मोटो कार्प की स्पलेंडर को पछाड़कर बनाई है। कंपनी के मोटरसाइकिल कारोबार के अध्यक्ष के श्रीनिवास ने बताया कि सितंबर 2012 में डिस्कवर की एक लाख 22 हजार 918 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई जो प्रतिद्वंदी हीरो मोटोकार्प की स्पलेंडर मोटरसाइकिल से अधिक है।
कंपनी ने दावा किया कि सितंबर की बिक्री के आधार पर बजाज डिस्कवर ने प्रतिद्वंद्वी स्पलेंडर को पीछे छोड़ दिया है। श्रीनिवास ने बताया कि डिस्कवर की सितंबर माह की 1,22,918 मोटरसाइकिल की बिक्री के मुकाबले 1,21,018 स्पलेंडर की बिक्री हुई है। गौरतलब है कि बजाज ने अपने डिस्कवर मॉडल को 2004 में पेश किया था।
बजाज के दावे पर हीरो मोटोकार्प के प्रवक्ता ने कहा कि स्पलेंडर अभी भी सर्वाधिक लोकप्रिय और दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल है। पिछले साल हमने 20 लाख स्पलेंडर बेची और इस साल भी हमारी उतनी ही मोटरसाइकिल बिक्री करने का लक्ष्य है।