फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Business world: Canara Bank makes loans cheaper, Coal India will give Rs 72500 bonus, read four news

बिजनेस जगत: केनरा बैंक ने सस्ता किया कर्ज, कोल इंडिया देगी 72500 रुपये बोनस, पढ़ें चार खबरें

Wed, 06 Oct 2021 04:57 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 06 Oct 2021 04:57 AM IST
विज्ञापन
Business world: Canara Bank makes loans cheaper, Coal India will give Rs 72500 bonus, read four news
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

केनरा बैंक ने मंगलवार को कोषों की सीमांत लागत आधारित ब्याज दरों (एमसीएलआर) में 0.15 फीसदी तक कटौती की है। नई दरें 7 अक्तूबर से लागू होंगी। बैंक ने बताया कि ओवरनाइट और एक महीने के लिए एमसीएलआर को 0.15% घटाकर 6.55% कर दिया गया है। एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को 0.10% घटाकर 7.25% किया गया है। इससे बैंक के होम लोन और कार लोन वाले ग्राहकों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

कोल इंडिया के कर्मचारियों को 72,500 रुपये बोनस

कोल इंडिया ने मंगलवार को अपने गैर-कार्यकारी काडर कर्मचारियों को 2020-21 के लिए 72,500 रुपये प्रदर्शन आधारित बोनस (पीएलआर) देने की घोषणा की है। इसका भुगतान 11 अक्तूबर, 2021 या इससे पहले हो जाएगा। खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि इस साल पीएलआर को 68,000 से बढ़ाकर 72,500 रुपये किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स करेगी 14000 से ज्यादा भर्तियां

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए 14,000 से अधिक अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती करेगी। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह त्योहारी सीजन में 11 लाख वर्ग फुट क्षेत्र के साथ आठ प्रमुख शहरों में पॉप-अप सुविधाओं जैसे समाधान जोड़ रही है। इससे समय पर डिलीवरी मिल सकेगी।

विज्ञापन

चीनी का निर्यात बढ़कर रिकॉर्ड 72.3 लाख टन

चीनी मिलों का निर्यात 30 सितंबर को समाप्त विपणन वर्ष 2020-21 में बढ़कर रिकॉर्ड 72.3 लाख टन पहुंच गया। सबसे ज्यादा निर्यात इंडोनेशिया को हुआ है। आलोच्य अवधि में 60 लाख टन चीनी का निर्यात सरकारी सब्सिडी के साथ हुआ है, जबकि 7.85 लाख टन का निर्यात बिना सब्सिडी किया गया है। वहीं, इंडियन शुगर एक्जिम कॉरपोरेशन के एमडी-सीईओ अधीर झा ने कहा, 2020-21 के मुकाबले 2021-22 में निर्यात घटकर 50-60 लाख टन रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed