फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Bajaj Pulsar NS200 launched with new safety feature like ABS

नई सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Bajaj Pulsar NS200 एबीएस, जानिए कीमत

Mon, 02 Oct 2017 11:58 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Mon, 02 Oct 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS200 launched with new safety feature like ABS
Bajaj Pulsar NS200
बजाज ने दमदार बाइक Pulsar NS200 को कुछ नए सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। बजाज ने इसमें सिंगल चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) दिया है, जो कंपनी की पल्सर RS200 में भी दिया गया था। ABS का काम वाहन की सेफ ड्राइविंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ बेहतर नियंत्रण बनाए रखना है। यह बाइक को अचानक ब्रेक लगाने पर फिसलने से बचाता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: कार के टायर में रखें इतनी हवा, दुर्घटना का खतरा कम और माइलेज भी मिलेगा बढ़िया 
विज्ञापन


सिंगल चैनल ब्रेकिंग सिस्टम का मतलब है कि यह सिर्फ अगले व्हील में होगा। एबीएस के साथ आने वाली बजाज पल्सर एनएस200 मॉडल की कीमत कंपनी ने 1.09 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी है। यह साधारण वैरिएंट से 12,616 रुपए महंगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है बाइक का इंजन

Bajaj Pulsar NS200 launched with new safety feature like ABS
बजाज पल्सर एनएस 200 - फोटो : Bajaj Auto
एबीएस के अलावा कंपनी ने NS200 ABS में और कोई कॉस्मैटिक या मकैनिकल बदलाव नहीं किया है। बाइक में पहले वाला ही 199.5cc सिगंल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 23.5PS की पावर और 18.3Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक डुअल टोन वाले तीन कलर विकल्प में उपलब्ध है, जिसमें ब्लैक, रेड और व्हाइट शामिल हैं। 

बजाज पल्सर एनएस200 का मुकाबला हमेशा से टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 से रहा है। हालांकि टीवीएस ने अभी तक अपनी अपाचे आरटीआर 200 को एबीएस के साथ लॉन्च नहीं किया है। इसका सीधा फायदा बजाज पल्सर NS200 ABS को होगा। बजाज पल्सर एनएस200 को कंपनी ने साल 2012 में लॉन्च किया था। हालांकि कुछ साल बाद इसे बंद कर दिया गया था। कंपनी ने इस साल के शुरुआत में फिर से इस मॉडल को BS-IV इंजन और कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed