फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Bajaj launches the Discover 150 S and 150F

बजाज ने उतारे 150सीसी डिस्कवर के दो मॉडल

Tue, 12 Aug 2014 08:05 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
Bajaj launches the Discover 150 S and 150F

बजाज की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रेंज डिस्कवर है। हालांकि कंपनी 125टी और हाल के बंद की गई डिस्कवर 125एसटी सबसे ज्यादा लोकप्रिय थी।

विज्ञापन


कंपनी ने अब डिस्कवर के दो नए वैरियंट को बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने बजाज डिस्कवर 150एफ और बजाज डिस्कवर 150एस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इंजन, माइलेज और कीमत

Bajaj launches the Discover 150 S and 150F

इस सेगमेंट में बजाज डिस्कवर 150एफ का मुकाबला होंडा स्टनर, यामाहा फेजर जैसी बाइक से होगा। कंपनी ने इसमें 145सीसी 4 वाल्व, डीटीएस-आई इंजन का इस्‍तेमाल किया है जो 14.5 पीएस पावर और 12.75 एनएम अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है।

कंपनी का दावा है कि ये बाइक 72 किलो‌मीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

बजाज डिस्कवर 150एफ की कीमत 58,739 रुपए (पुणे एक्स शोरूम) और बजाज डिस्कवर 150एस कीमत 51,720 रुपए (पुणे एक्स शोरूम) है।

विज्ञापन

बजाज डिस्कवर 150एस

Bajaj launches the Discover 150 S and 150F

बजाज डिस्कवर 150एस सीरीज के लेटेस्ट प्लेटफार्म पर तैयार की गई है। ये काफी हद तक डिस्कवर 125एसटी से मिलती-जुलती है। कंपनी ने इसमें कई छोटे-बड़े बदलाव किए हैं। इसमें सीट लंबी और स्टाइलिश मिलेगी।

बजाज ने अपनी नई बाइक में 4-वाल्व DTS-i टेक्नोलॉजी के इंजन का इस्तेमाल किया है। फ्यूल टैंक पर 3डी मैटेलिक डिस्‍कवर मोनोग्राम, न्यू हेडलाइट्स, न्यू एग्जास, स्टाइलिश फुट पेज, पीछे की तरफ मोनो सस्पेंसन, चौड़े और मोटे टायर, फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed