फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Bajaj Dominor Chase Royal Enfield 750cc parallel twin in Chennai During Testing

Video: जब Royal Enfield से मुकाबला करने लगी Bajaj Dominor, जानिए किसकी हुई जीत

Sun, 22 Oct 2017 01:02 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 22 Oct 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Dominor Chase Royal Enfield 750cc parallel twin in Chennai During Testing
Bajaj Dominor vs Royal Enfield - फोटो : Youtube
रॉयल एनफील्ड की जल्द आने वाली 750cc बाइक की चर्चा लंबे समय से है। टेस्टिंग के दौरान दिखने के बाद से ही रॉयल एनफील्ड के फैन्स इस बाइक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ग्लोबल यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बनाई गई 750 सीसी पैरलल ट्विन इंजन वाली इस बाइक को नवंबर में होने वाले EICMA 2017 में पेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन


पढ़ें: महिंद्रा ने लॉन्च किया 48,180 रुपए का नया स्कूटर, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगा 63 किमी.
विज्ञापन


फिलहाल इस बाइक की भारत समेत विदेशों में टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि इसे सड़कों पर देखा जाना बेहद ही दुर्लभ है, लेकिन जब भी कोई फैन इसे देखता है तो पीछा करने की कोशिश करता है। हाल ही में इसे चेन्नई की सड़कों पर देखा गया। यहां एक बजाज डोमिनार चालक ने रॉयल एनफील्ड से मुकाबला करने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में देखे: जब हुआ मुकाबला



इस मुकाबले का एक वीडियो भी सामने आया है। बजाज डोमिनार ने रॉयल एनफील्ड 750 के बराबर बने रहने की पूरी कोशिश की। हालांकि साफ देखा जा सकता है कि डोमिनार के 161 Kmph की स्पीड तक पहुंच जाने के बाद भी कैसे चंद सेकेंड में ही रॉयल एनफील्ड पछाड़ देती है। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी बाइक ने 750cc रॉयल एनफील्ड से मुकाबला करने की कोशिश की हो। इससे पहले एक KTM Duke चालक ने भी रॉयल एनफील्ड से मुकाबला करने की कोशिश की थी। हालांकि काफी कोशिश के बाद भी केटीएम रॉयल एनफील्ड के करीब नहीं पहुंच पाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed