फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bike Diary ›   Bajaj Dominar 400 Exporting More bike in International Market than India

भारत से ज्यादा विदेशों में बिक रही Bajaj की ये बाइक, रॉयल एनफील्ड से थी टक्कर

Sun, 22 Oct 2017 03:43 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 22 Oct 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Dominar 400 Exporting More bike in International Market than India
Bajaj Dominar 400 - फोटो : Bajaj
दुपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो ने Dominar 400 की लॉन्चिंग के जरिए भारत में मिड-साइज इंजन वाली बाइकों के बाजार में कदम रखा था। डोमिनार के जरिए इस घरेलू कंपनी की सीधी टक्कर रॉयल एनफील्ड के साथ थी। कंपनी ने बजाज डोमिनार की कीमत 1.4 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी थी। जबकि बाइक के ABS वैरिएंट की कीमत 1.55 लाख रुपए रखी गई थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: महिंद्रा ने लॉन्च किया 48,180 रुपए का नया स्कूटर, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगा 63 किमी.
विज्ञापन


कंपनी ने हर महीने इसकी 10 हजार यूनिट बेचने का फैसला किया था, हालांकि इसकी एक महीने में केवल 2 हजार यूनिट ही बिक पाई। सितंबर 2017 में बजाज ने Dominar की 4500 यूनिट बेचीं, जिसमें घरेलू बाजार और विदेशों में किया गया निर्यात शामिल है। सितंबर में 2000 यूनिट भारत में बिकी जबकि 2500 यूनिट अतंरराष्ट्रीय बाजार में बिकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों रह गई रॉयल एनफील्ड से पीछे

Bajaj Dominar 400 Exporting More bike in International Market than India
Bajaj Dominar 400 - फोटो : Bajaj
कंपनी बजाज डोमिनार को लैटिन अमेरिकी और दक्षिण पूर्वी एशिया में बेचती है। हाल ही में कंपनी ने Dominar 400 की बिक्री ऑस्ट्रेलिया में भी शुरू की है इसके अलावा यूरोप में भी शुरुआत करने की योजना है। वहीं, विरोधी कंपनी रॉयल एनफील्ड भारतीय मिड-साइज सेग्मेंट में नंबर एक बनी हुई। सितंबर महीने में ही रॉयल एनफील्ड ने 70,431 यूनिट बेची।

यूं तो बजाज डोमिनार 400 में ABS, बड़े फ्रंट डिस्क ब्रेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे ऐसे फीचर्स दिए हैं जो रॉयल एनफील्ड में देखने को भी नहीं मिलते। लेकिन रॉयल एनफील्ड दशकों से इस सेग्मेंट में बाइक बेचती आ रही है, जबकि बजाज इसमें नई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed