{"_id":"5a56f5054f1c1bf9188b461b","slug":"bajaj-auto-launched-2018-dominar-400-with-two-new-paint-schemes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए रंग-रूप में लॉन्च हुई बजाज डोमिनार 400, ये है इसकी कीमत","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
नए रंग-रूप में लॉन्च हुई बजाज डोमिनार 400, ये है इसकी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Dominar 400
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख दुपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो ने 2018 डोमिनार को दो नए कलर में लॉन्च किया है। वर्तमान मैटे ब्लैक के अलावा बजाज की यह फ्लैगशिप बाइक अब कैनियन रेड और ग्लेशियर ब्लू शेड में भी उपलब्ध होगी।
नए कलर के साथ बाइक में गोल्डन कलर के एलॉय व्हील भी दिए गए हैं। अपडेटेड डोमिनार को बजाज की नई डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 के साथ लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
नए कलर के साथ बाइक में गोल्डन कलर के एलॉय व्हील भी दिए गए हैं। अपडेटेड डोमिनार को बजाज की नई डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 के साथ लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
कीमत और फीचर्स
Bajaj Dominar 400
2018 बजाज डोमिनार की शुरुआती कीमत पुराने मॉडल की तरह ही 1.42 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। नए कलर के आ जाने के बाद कंपनी ने व्हाइट और प्लम कलर को बंद कर दिया है।
इंजन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 373.2 सीसी का सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता रहेगा। यह 34.5 बीएचपी की पावर और 35 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलते हैं। इसके साथ एबीएस का फीचर भी विकल्प के रूप में मिलता है। बाइक में आपको फुल एलईडी हैडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल डिस्क ब्रेक और एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।