50 लाख प्लेटिना की बिक्री, इस मौके पर बजाज प्लेटिना और सस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टू व्हीलर कंपनी बजाज ने अपनी बाइक बिक्री ने एक नया स्थान बनाया है। बजाज ने अपनी प्लेटिना की 50 लाख यूनिट्स बेचने की नई उपलब्धि हासिल की है।
इस मौके पर कंपनी ने बजाज प्लेटिना की कीमत 1,000 रुपए और कम कर दी है। बजाज प्लेटिना की नई कीमत 37,109 रुपए (एक्सशोरूम जयपुर) है। अब तक इसकी कीमत 38,109 रुपए थी।
5,555 रुपए डाउनपेमेंट पर भी मौजूद
कीमत कम करने साथ-साथ बजाज ऑटो फाइनेंस भी स्कीम भी प्लेटिना पर दी जा रही है। फाइनेंस स्कीम के तहत कम से कम 5,555 रुपए के डाउनपेमेंट पर भी आप बजाज प्लेटिना पा सकते हैं।
अन्य किफायती बाइक में सबसे आकर्षक कीमत पर
बजाज प्लेटिना कंपनी की सबसे किफायती बाइक में से है, साथ ही इस कीमत की रेंज में ये अन्य बाइक से बेहतर बाइक भी है।
कंपनी ने इसमें 99.27सीसी, 4 स्ट्रोक इंजन का इस्तेमाल किया है जो 7,500आरपीएम पर 8.1बीएचपी व 4,500आरपीएम पर 8.05एनएम टार्क पैदा करने में सक्षम है।
कंपनी का दावा है कि बजाज प्लेटिना का माइलेज 90 किमी प्रति लीटर है।